खुशखबरी, फेसबुक पर भेजे गए मैसेज को भी कर सकेंगे डिलीट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 15 Oct 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
Facebook messages delete option feature coming soon
Facebook Messenger infected With Malicious Malware

    एक लंबा इंतजार करवाने के बाद फेसबुक ने अब मैसेंजर में भी मैसेज को डिलीट करने का फीचर देने की तैयारी कर ली है। फेसबुक मैसेंजर में मैसेज को डिलीट करने वाले फीचर का स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। दूसरे शब्दों में कहें तो व्हाट्सऐप की तरह अब आप फेसबुक मैसेंजर में भेजे गए मैसेज को भी डिलीट कर सकेंगे। फेसबुक के इस फीचर के आने के बाद भेजने और प्राप्त करने वाले दोनों यूजर के ऐप से मैसेज डिलीट हो जाएंगे। फेसबुक मैसेंजर के इस फीचर की जानकारी इसी साल अप्रैल में जाने-माने टिप्स्टर जेन मंचून वोंग ने दी थी।

    कैसा होगा और अनसेंड मैसेज का बटन?

    Facebook Messenger
    Facebook Messenger

    स्क्रीनशॉट के मुताबिक फेसबुक मैसेंजर में भेजे गए मैसेज को डिलीट करने के लिए अलग से एक बटन दिया जाएगा। जिसका नाम Unsend Message होगा। इसके अलावा बटन के बजाय आप मैसेज को थोड़ी दबाकर रखने के बाद सभी के लिए डिलीट कर पाएंगे। एक तरह से यह फीचर व्हाट्सऐप के डिलीट फॉर एवरीवन फीचर का ही कॉपी है। मैसेज को डिलीट करने से पहले आपको एक पॉपअप मैसेज मिलेगा जिसमें Your message will be removed from the chat लिखा होगा। हालांकि कितनी देर बाद तक मैसेज को डिलीट किया जा सकेगा इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है और फेसबुक ने भी अभी तक इस फीचर की कोई आधिकारिक जानकारी दी है। वहीं यह फीचर कब तक आएगा इसके बारे में कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें