WhatsApp पर भेजे गए मैसेज को डिलीट करने के लिए कंपनी ने लगा दी शर्त

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 15 Oct 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp's delete messages for everyone feature gets News update, Here all you need to know
whatsapp

    दुनिया की सबसे बड़ी इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने कुछ महीने पहले ही भेजे गए मैसेज को डिलीट करने का फीचर'delete for everyone' जारी किया था। इस फीचर का एक ओर जहां कुछ लोगों ने उचित इस्तेमाल किया, वहीं कुछ लोगों ने इसका गलत इस्तेमाल भी किया। वहीं अब फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप ने डिलीट फॉर एवरीवन फीचर में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने भेजे गए मैसेज को सभी के लिए डिलीट करने के लिए नई शर्त रख दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार में।

    मैसेज को डिलीट करने के लिए शर्तें

    whatsapp delete for everyone
    whatsapp delete for everyone

    व्हाट्सऐप के फीचर को ट्रैक करने वाले WABetaInfo के ट्वीट के मुताबिक भेजे गए मैसेज को डिलीट करने का रिक्वेस्ट यदि 13 घंटे 8 मिनट और 16 सेकेंड तक नहीं मिलता है तो मैसेज डिलीट नहीं होगा। उदाहरण के लिए यदि आपने किसी को गलती से कोई मैसेज भेज दिया है और उसे आपने डिलीट भी कर दिया लेकिन जिसको आपने मैसेज भेजा है और उसका मोबाइल बंद है तो आपका मैसेज डिलीट नहीं होगा। शर्त यह है कि यदि 13 घंट 8 मिनट और 16 सेकेंड के बीच में मोबाइल ऑन हो जाता है तो मैसेज डिलीट हो जाएगा लेकिन इस अवधि के बाद नहीं होगा। बता दें कि अभी भी मैसेज को डिलीट करने का समय 1 घंटे 8 मिनट और 16 सेकेंड का है। कंपनी ने यह फैसला उन कुछ लोगों के लिए लिया है जो सालभर बाद भी तकनीकी तौर पर मैसेज को डिलीट करते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें