अमेजन ग्रेट इंडियन सेल: आखिरी दिन आज, सस्ते में मिल रहे हैं ये स्मार्टफोन

अमेजन पर चल रही ग्रेट इंडियन सेल का आज यानि 15 अक्टूबर को आखिरी दिन है। ऐसे में आपको स्मार्टफोन या अन्य प्रोडक्ट्स खरीदने का आज रात 12 बजे तक ही मौका है। अभी तक हमने आपको अपनी पहले की रिपोर्ट में स्मार्टफोन, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानकारी दी है। आज हम आपको उन स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जो आज आखिरी दिन सस्ते (40 फीसदी तक डिस्काउंट) में मिल रहे हैं। आइए जानते हैं सभी ऑफर्स।

Honor 7X
को अमेजन पर 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। यह फोन 29% डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इसके साथ 8,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इस फोन को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

Huawei Nova 3i
आज आखिरी दिन अमेजन पर 17,990 रुपये में मिल रहा है। इस फोन पर 15,900 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इस फोन में 4 कैमरे हैं। इसमें 16+2MP का डुअल रियर कैमरा और 24+2 MP का डुअल फ्रंट कैमरा है। इस फोन को यहां क्लिक करके खरीदा जा सकता है।