Twitter: ट्विटर ने दिल्ली और मुंबई ऑफिसों पर लगाया ताला, कर्मचारियों को घर से काम करने के दिए निर्देश

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 17 Feb 2023 01:01 PM IST
सार

भारत में Twitter के तीन कार्यालय दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में हैं, जिसमें से कंपनी ने दिल्ली और मुंबई के कार्यालयों को बंद कर दिया है और बेंगलुरु कार्यालय को जारी रखा गया है।

विज्ञापन
elon musk shut down two Twitter offices in india Delhi Mumbai Asks Staff To Work From Home
Twitter - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    इंस्टैंट ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने भारत में मौजूद अपने दो प्रमुख कार्यालयों को बंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने भारत में तीन कार्यालयों में से दिल्ली और मुंबई के कार्यालयों को बंद कर दिया है और अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। बता दें कि कंपनी के नए मालिक एलन मस्क सोशल मीडिया कंपनी खरीदने के साथ ही इसकी लागत कम करने पर काम कर रहे हैं। हाल ही में मस्क ने भारत में अपने लगभग 200 से अधिक कर्मचारियों में से 90 फीसदी से अधिक को निकाल दिया था।

    बता दें कि ट्विटर के तीन कार्यालय दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में हैं, जिसमें से कंपनी ने दिल्ली और मुंबई के कार्यालयों को बंद कर दिया है और बेंगलुरु कार्यालय को जारी रखा गया है। दरअसल, कंपनी के बेंगलुरु के दक्षिणी टेक हब में ज्यादातर इंजीनियर काम करते हैं।

    विज्ञापन

    कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मस्क ने 2023 के अंत तक ट्विटर को वित्तीय रूप से स्थिर करने के प्लान के तहत दुनिया भर के कर्मचारियों को निकाल दिया है और कई कार्यालयों को भी बंद कर दिया है। मस्क के इन कदमों से पता चलता है कि वह अभी भी भारतीय मार्केट को कम आंक रहे हैं जबकि मेटा और अल्फाबेट के गूगल जैसे टेक दिग्गज, दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते इंटरनेट क्षेत्र पर लंबा दांव लगा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें