Zebronics ने भारत में लॉन्च किया नया ब्लूटूथ स्पीकर, ट्रैवलर के लिए है बेस्ट
ZEB-Rocket 500 को इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के इस्तेमाल के लिहाज से डिजाइन किया गया है। ZEB-Rocket 500 में डुअल 7.62cm का ड्राइवर है और इसका आउटपुट 20W है। इस स्पीकर दो इन बिल्ट पैसिव रेडिएटर्स हैं जिन्हें लेकर हेवी और पंची बास का दावा है।

विस्तार
जेब्रोनिक्स ने भारतीय बाजार में अपने नए स्पीकर ZEB-Rocket 500 को पेश किया है। ZEB-Rocket 500 को द जोकर और ब्लैक एडम दो आइकॉनिक डीसी कैरेक्टर में पेश किया गया है। ZEB-Rocket 500 एक ब्लूटूथ स्पीकर है और इसके लिए कंपनी ने डिस्कवरी ग्लोबल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और DC के साथ साझेदारी की है।
ZEB-Rocket 500 को इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के इस्तेमाल के लिहाज से डिजाइन किया गया है। ZEB-Rocket 500 में डुअल 7.62cm का ड्राइवर है और इसका आउटपुट 20W है। इस स्पीकर दो इन बिल्ट पैसिव रेडिएटर्स हैं जिन्हें लेकर हेवी और पंची बास का दावा है।
स्पीकर के साथ पार्टी को खास बनाने के लिए RGB लाइट दी गई है। इसमें 6.3mm का जैक भी है। इसके अलावा साथ में प्रीमियम क्वालिटी का स्ट्रैप भी मिलता है जिसकी मदद से आप इस स्पीकर को लेकर कहीं आ जा सकते हैं।
इसमें रेट्रो स्टाइल में वॉल्यूम कंट्रोल नॉब भी है और रीचार्जेबल बैटरी है जिसे लेकर 6 घंटे के बैकअप का दावा है। चार्जिंग के लिए ZEB-Rocket 500 में टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v-5.0, Aux, USB और FM का सपोर्ट है। ZEB-Rocket 500 की स्पीकर कीमत 3,199 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 17 फरवरी से अमेजन इंडिया से शुरू होगी।