Trump vs Musk: आमने सामने का विवाद अब सोशल मीडिया पर पहुंचा, क्या एक्स को होगा फायदा?
कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की टेक पॉलिसी इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर सारा क्रेप्स कहती हैं, “X अब एक पर्सनैलिटी-ड्रिवन प्लेटफॉर्म बन चुका है और मस्क के हाई-प्रोफाइल टकराव कम से कम अल्पकालिक रूप से एंगेजमेंट बढ़ा सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म अब विवाद और तमाशे को एक ग्रोथ स्ट्रैटेजी के रूप में अपना चुका है।”

विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के बीच का टकराव अब पूरी तरह से सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है। यह X (पूर्व ट्विटर) पर हुआ ताजा विवाद, शायद अब तक का सबसे बड़ा उदाहरण है कि यह मंच अब एलन मस्क का व्यक्तिगत रियलिटी शो बन चुका है जहां हर कोई उनकी अप्रत्याशित हरकतों को लाइव देख सकता है और लोग सच में देख भी रहे हैं।
इस झगड़े ने ढेरों मीम्स, चटपटे विश्लेषणों और अफवाहों को जन्म दिया है। कई X यूजर्स ने "पॉपकॉर्न इमोजी" के साथ मजे लेते हुए कहा कि जैसे प्लेटफॉर्म अपने पुराने, मजेदार दौर में लौट आया हो जब इसका नाम ट्विटर हुआ करता था। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह विवाद X के यूजर बेस या विज्ञापन कारोबार पर कोई स्थायी असर डालेगा या नहीं, लेकिन गुरुवार देर रात मस्क ने एक मीम शेयर किया जो यह संकेत दे रहा था कि कम से कम फिलहाल के लिए यह विवाद यूजर्स को प्लेटफॉर्म से जोड़ने में कारगर रहा। CEO लिंडा याकरिनो ने भी इससे सहमति जताई।
कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की टेक पॉलिसी इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर सारा क्रेप्स कहती हैं, “X अब एक पर्सनैलिटी-ड्रिवन प्लेटफॉर्म बन चुका है और मस्क के हाई-प्रोफाइल टकराव कम से कम अल्पकालिक रूप से एंगेजमेंट बढ़ा सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म अब विवाद और तमाशे को एक ग्रोथ स्ट्रैटेजी के रूप में अपना चुका है।”
- iPhone 17: नए आईफोन में मिल सकता है 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, इस टेक्नोलॉजी से होगा संभव
- Starlink: भारत सरकार ने स्टारलिंक को दी हरी झंडी, कितनी होगी कीमत, कब होगा लॉन्च
- Starlink: स्टारलिंक को भारत में भी मिला लाइसेंस, 15 दिन में शुरू होगा ट्रायल, गली-गली में पहुंचेगा इंटरनेट
- Starlink: क्या है सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में बिना टावर कैसे मिलेगा नेटवर्क, क्या हैं इसके फायदे और नुकसान