iPhone 17: नए आईफोन में मिल सकता है 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, इस टेक्नोलॉजी से होगा संभव

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 07 Jun 2025 09:33 AM IST
सार

इससे पुराने यूजर्स भी कुछ हद तक तेज चार्जिंग और बेहतर मैग्नेटिक अलाइनमेंट का लाभ उठा सकेंगे। aमौजूदा Apple MagSafe चार्जर सिर्फ 15W तक Qi2 स्टैंडर्ड पर चार्ज कर पाते हैं। iPhone 16 सीरीज में भी 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है, लेकिन वह Qi2.1 तक सीमित है।

विज्ञापन
iPhone 17 Could Support Up to 50W Wireless Charging
iPhone 17 for demo - फोटो : Ice Universe

    विस्तार

    Apple जल्द ही अपने नए iPhone 17 सीरीज के लिए तेज वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट पेश कर सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी नए MagSafe चार्जर विकसित कर रही है, जो Qi2.2 वायरलेस चार्जिंग स्टैंडर्ड को सपोर्ट करेंगे। इन चार्जर के जरिए iPhone 17 सीरीज में 50W तक की वायरलेस चार्जिंग संभव हो सकती है।

    91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, दो नए MagSafe चार्जर (मॉडल नंबर A3502 और A3503) को ताइवान की नेशनल कम्युनिकेशन कमीशन (NCC) की वेबसाइट पर देखा गया है। दोनों चार्जर मौजूदा MagSafe चार्जर जैसे ही दिखते हैं। फर्क सिर्फ केबल की लंबाई में है। A3502 में 1 मीटर की ब्रेडेड केबल है। A3503 में 2 मीटर की ब्रेडेड केबल है।

    विज्ञापन

    ये नए चार्जर Qi2.2 वायरलेस चार्जिंग स्टैंडर्ड को फॉलो करेंगे, जिसे जल्द ही वायरलेस पावरConsortium (WPC) द्वारा घोषित किया जाएगा। Qi2.2 के तहत, चार्जर 45W तक का आउटपुट दे सकेंगे। iPhone 17 सीरीज में इसका फायदा उठाते हुए 50W तक की वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें