Cyber Attack: हर चौथे भारतीय पर साइबर अटैक का खतरा, जानें खुद को कैसे रखें सुरक्षित

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 19 May 2024 07:10 PM IST
सार

इस साल के पहले तीन महीने के दौरान साइबर अटैक के मामलों ने लोगों को डरा दिया है। हर चौथा भारतीय साइबर अटैक खतरे से घिरा हुआ है। इस खबर में जानिए आप किस तरह से अलग-अलग साइबर फ्रॉड्स से बच सकते हैं।

विज्ञापन
cyber attacks on rise indians at risk here is how to protect yourself
Cyber Attack - फोटो : Freepik

    विस्तार

    देश में साइबर अटैक का खतरा काफी तेजी से बढ़ रहा है। साइबर फ्रॉड लोगों को ठगने के लिए नए-नए हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। चार में से हर एक भारतीय पर साइबर हैकिंग का खतरा है। साइबर खतरे को लेकर सामने आई जानकारी आपको परेशान कर सकती है। जानिए क्या है पूरी डिटेल।

    दरअसल एक रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि इस साल जनवरी से मार्च यानी पहले तीन महीने के दौरान हर चार में से एक भारतीय पर साइबर अटैक का खतरा रहा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि देश में 22.9 फीसदी वेब यूजर्स को निशाने पर लिया गया। वहीं, इस समय में 20.1 फीसदी वेब यूजर्स को लोकल खतरा रहा। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि देश में मैलवेयर अटैक यूजर्स के लिए एक बड़ी परेशानी रही। आगे जानिए अलग-अलग साइबर अटैक से कैसे खुद को सुरक्षित रखें।

    विज्ञापन

    आजकल फिशिंग अटैक के कई मामले सामने आ रहे हैं। फिशिंग अटैक से बचने के लिए कभी भी अपनी संवेदनशील जानकारी जैसे बैंक डिटेल और जन्म की तारीख आदि को साझा न करें। हमेशा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही लॉगइन करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें