Google Maps: गूगल मैप्स पर मिनटों में अपडेट करें एड्रेस, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
सार
अगर आप गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये खबर काफी खास रहने वाली है। जानिए किस तरह से गूगल मैप्स पर एड्रेस को सही और अपडेट किया जा सकता है। इस खबर में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
विज्ञापन

विस्तार
किसी अंजान जगह पर रास्ता खोजना हो तो सबसे पहले गूगल मैप्स का नाम याद आता है। अगर आप भी गूगल के मशहूर नेविगेशन एप गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी जानकारी है। कई बार देखा गया है कि गूगल मैप्स पर कोई एड्रेस गायब होता है या फिर गलत लोकेशन पिन होती है। ऐसे में गूगल मैप्स की इस परेशानी को ठीक करने के लिए अब आप भी अपना योगदान दे सकते हैं। इस दिक्कत को कंप्यूटर और एंड्रॉयड डिवाइस दोनों पर ठीक किया जा सकता है।
- सबसे पहले कंप्यूटर पर गूगल मैप्स ओपन करें।
- इसके बाद एड्रेस को सर्च करें।
- सुझाव और एडिट पर क्लिक करें, फिर गलत पिन लोकेशन या एड्रेस को सेलेक्ट करें।
- यहां पर सही एड्रेस दर्ज करें फिर पोस्ट करें।
- कंप्यूटर पर गूगल मैप्स ओपन करें।
- फिर मेन्यू में क्लिक करें।
- नीचे आने पर एडिट मैप का विकल्प मिलेगा, गलत पिन लोकेशन या एड्रेस को सेलेक्ट करें।
- फिर आप जो भी एड्रेस डालना चाहते हैं तो उसे एड करें।
- सही एड्रेस दर्ज करने के बाद सबमिट और फिर पोस्ट करें।
- एक से ज्यादा एड्रेस सही करने के लिए इसी प्रक्रिया को फॉलो करें।