Google Features: गूगल एक्सेसबिलिटी फीचर से इन यूजर्स को होगी आसानी, जानें क्या है डिटेल

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Fri, 17 May 2024 07:25 PM IST
सार

गूगल अक्सर यूजर्स के लिए नए-नए शानदार अपडेट लेकर आता रहता है। ऐसे में गूगल ने हाल में ही एक कमाल का फीचर रोलआउट किया है। गूगल एक्सेसबिलिटी फीचर से कमजोर नजर और सुनने में परेशानी वाले यूजर्स को बड़ा फायदा होगा।

विज्ञापन
Google new accessibility features to Lookout Maps and more
Google Features - फोटो : Freepik

    विस्तार

    एंड्रॉयड यूजर्स को बेहतर सुविधा देने के लिए गूगल अक्सर नए-नए अपडेट लाता रहता है। ऐसे में गूगल का नया अपडेट बेहद ही काम का है। गूगल ने एकसाथ लुकआउट, मैप्स और एंड्रॉयड के कई फीचर्स जारी किए हैं। गूगल के नए एक्सेसबिलिटी फीचर से कमजोर विजन वाले और सुनने में कमजोर लोगों को काफी फायदा होगा।

    गूगल लुकआउट एप में एक नया वर्जन लेकर आया है। इस नए फीचर की मदद से कमजोर नजर वाले लोग आसपास की चीजों की आसानी से पहचान कर पाएंगे। यूजर्स को इसमें किसी खास चीज को खोजने का विकल्प मिलेगा। उदाहरण के लिए ये फीचर कमजोर विजन वाले यूजर्स को बाथरुम का रास्ता बताएगा। साथ ही दूरी की भी जानकारी देगा। लुक टू स्पीक एप में टेक्स्ट मोड के बिना पहले से लिखे हुए कस्टमाइज्ड टूल यूजर्स की मदद करेंगे।

    विज्ञापन

    गूगल प्रोजेक्ट गेमफेस एक ओपन सोर्स प्रोजेक्ट है, जोकि विकलांग लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने चेहरे के जरिए माउस कर्सर को कंट्रोल कर सकते हैं। गूगल ने कई मापदंडों को कस्टमाइज्ड किया है। इसमें जेस्चर साइज, कर्सर स्पीड और चेहरे के हावभाव शामिल है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें