भारत में कोरोना: सोशल मीडिया के जरिए देश लड़ रहा महामारी से जंग, हर कोई लगा रहा मदद की गुहार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Apr 2021 11:31 AM IST
सार

सोनू सूद फिलहाल खुद कोरोना पॉजिटिव हैं, बावजूद इसके वह एक ट्वीट पर लोगों तक दवाईंयां पहुंचाने से लेकर अस्पताल में भर्ती कराने तक का भरपूर प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
covid 19 India Social media like twitter and facebook are playing a major role to fight against coronavirus
Covid 19 India - फोटो : twitter

    विस्तार

    एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले में भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले 24 घंटे में भारत में 3 लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जबकि 1.5 लाख लोग ठीक होकर घर गए हैं और 2100 लोगों की मृत्यु हो गई है। इस वक्त देश की हालत इतनी खराब है कि सोशल मीडिया की पूरी फीड मदद के लिए किए पोस्ट और हृदय विदारक पोस्ट से भरी पड़ी है।

    शायद ही कोई सोशल मीडिया अकाउंट होगा जिससे किसी की मदद के लिए कोई पोस्ट नहीं किया गया होगा। कोई व्हाट्सएप के जरिए, कोई फेसबुक के जरिए तो कोई ट्विटर के जरिए ऑक्सीजन सिलेंडर, रेमिडिसेवर, फेविफ्लू, बेड आदि के लिए मदद मांग रहा है। सीधे शब्दों में कहें तो भारत में कोरोना के खिलाफ जंग सोशल मीडिया के जरिए लड़ी जा रही है। सोशल मीडिया का इस तरह से इस्तेमाल शायद ही भारत में पहले कभी हुआ होगा।

    विज्ञापन

    एक ट्वीट से लोगों को मिल रही हैं दवाईयां और अस्पताल में बेड की जानकारी

    भारत की पूरी आबादी तो सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करती, लेकिन लाखों सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे हैं जो आम लोगों की आवाज बन रहे हैं और उनकी मदद के लिए जिम्मेदार लोगों को टैग करके उन तक बात पहुंचा रहे हैं। ट्विटर के जरिए लोगों तक मदद पहुंचाने वालों में पहला नाम बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का है। सोनू सूद फिलहाल खुद कोरोना पॉजिटिव हैं, बावजूद इसके वह एक ट्वीट पर लोगों तक दवाईंयां पहुंचाने से लेकर अस्पताल में भर्ती कराने तक का भरपूर प्रयास कर रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दूसरा नाम- श्रीनिवास बीवी का है जो कि कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष हैं। श्रीनिवास बीवी को पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस युवा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। श्रीनिवास का ट्विटर हैंडल @srinivasiyc है जिसे टैग करके हजारों लोग रोज मदद मांग रहे हैं। श्रीनिवास ने बकायदा एक टीम बनाई है जो लोगों की हर संभव मदद कर रही है। ट्विटर पर #SOSIYC ट्रेंड भी चल रहा है।

    गौतम गंभीर

    पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर भी लोगों की मदद के लिए आग आए हैं। उन्होंने ट्वीट करके फ्री में कोरोना के इलाज में इस्तेमाल हो रही दवा फैबीफ्लू देने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, "पूर्वी दिल्ली के लोग “Fabiflu” मेरे कार्यालय (2, जाग्रति एन्क्लेव) से 10 से 5 के बीच मुफ्त में ले सकते हैं। अपना आधार और डॉक्टर की पर्ची ले आएं।"

    योगिता भयाना

    सोशल एक्टिविस्ट योगिता भयाना भी सोशल मीडिया पर लोगोंं की मदद के लिए काफी एक्टिव हैं। हजारों लोग रोज उन्हें ट्विटर पर टैग करके मदद मांग रहे हैं।

    शलभ मणि त्रिपाठी

    शलभ मणि त्रिपाठी, सूचना सलाहकार (माननीय मुख्यमंत्री, उप्र), प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी(उप्र), स्तंभकार को भी लोग मदद के लिए ट्विटर पर टैग कर रहे हैं और वो भी हर संभव मदद का प्रयास कर रहे हैं।

    धीरेंद्र सिंह

    यूवी के जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह खुद कोरोना पॉजिटिव हैं लेकिन इसी बीच वे लोगों की मदद भी कर रहे हैं। चाहे किसी को अस्पताल में भर्ती कराना हो या फिर किसी को दवा की जरूरत हो, हर तरह की मदद के लिए लोग सिंह को ट्विटर पर टैग कर रहे हैं। उन्होंने बकायदा लोगों की मदद के लिए ट्विटर 24x7 सेवा शुरू की है।

    आईपीएस भी आए आगे

    छत्तीसगढ़ के विशेष पुलिस महानिदेशक आरके विज, आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा, आईपीएस अरुण बोथरा, पटना सिटी एसपी विनय ओम तिवारी जैसे आईपीएस ऑफिसर की इस महामारी में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। ये सभी ऑफिसर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं।

    व्हाट्सएप पर भी कई ग्रुप बने हैं जहां अस्पतालों में बेड की उपलब्धता का लाइव अपडेट, ऑक्सीजन सिलेंडर डीलर और दवा का अपडेट लगातार दिया जा रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें