नया फीचर: Twitter में आया नया अपडेट, अब 4K तस्वीरें कर सकेंगे शेयर
Twitter ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। 4के फोटो का सपोर्ट अब एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए जारी कर दिया गया है।

विस्तार
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने एक लंबे इंतजार के बाद अपने यूजर्स को 4के फोटो को ट्वीट करने और देखने की सुविधा दी है। Twitter ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। 4के फोटो का सपोर्ट अब एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए जारी कर दिया गया है।
Twitter वेब वर्जन पर पहले से ही हाई रिजॉल्यूशन यानी 4096x4096 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरों को शेयर करने का सपोर्ट है, लेकिन मोबाइल के लिए यही रिजॉल्यूशन 2048x2048 पिक्सल है। ट्विटर काफी दिनों से इसकी टेस्टिंग मोबाइल एप से 4के फोटो अपलोड के जरिए कर रहा था और अब इसे सभी के लिए जारी किया जा रहा है।
4के फोटो सपोर्ट को इनेबल करने के लिए आपको एप की सेटिंग में जाना होगा और फिर “data usage” के विकल्प को चुनना होगा। उसके बाद आपको “high-quality images” का विकल्प मिलेगा जिसे ऑन करने के बाद आप ट्विटर के मोबाइल एप पर 4के फोटो अपलोड कर सकेंगे और देख सकेंगे। इसमें वाई-फाई और मोबाइल नेटवर्क का भी विकल्प मिलेगा।
- घरेलू कंपनी Ubon ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस हेडफोन, 12 घंटे का बैटरी बैकअप
- 6G, IOT और AI पर एक साथ काम कर रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया, जियो भी है शामिल
- Soundcore Liberty Air 2 Pro ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा मल्टी मोड का सपोर्ट
- नया स्मार्टफोन: Poco का दमदार स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत 10000 से भी कम