घरेलू कंपनी Ubon ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस हेडफोन, 12 घंटे का बैटरी बैकअप
इसमें एडजस्टेबल वॉल्यूम फीचर है जो आपको म्यूजिक सुनते या बात करते वक्त या किसी समस्या के बगैर कॉल करते समय आवाज कम ज्यादा करने में मददगार है।

विस्तार
भारत की अग्रणी एक्सेसरीज एवं कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी यूबॉन ने नए बीटी-5690 प्राइम स्टार हेडफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। दावा है कि यह हेडफोन सिंगल चार्ज पर 12 घंटे तक का बैकअप देता है। इस हेडफोन में 32एमएम का यूबॉन ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ दिया गया है। यूबॉन के इस बीटी-5690 प्राइम स्टार की कीमत 2,499 रुपये है।
इन हेडसेट में बिल्ट-इन डुअल माइक्रोफोन है जो 360 डिग्री साउंड सपोर्ट में सक्षम है। इसका सीपीयू क्रिस्टल क्लियर साउंड और डीपर बास म्यूजिक प्रदान करता है और टिकाऊ कनेक्टर से जुड़ा हुआ है। इस हेडफोन को खासतौर पर उनके लिए बनाया गया है जो वाकई एक हैंड्स-फ्री अनुभव चाहते हैं।
इसमें एडजस्टेबल वॉल्यूम फीचर है जो आपको म्यूजिक सुनते या बात करते वक्त या किसी समस्या के बगैर कॉल करते समय आवाज कम ज्यादा करने में मददगार है। हेडफोन सुपर्ब कम्फर्ट के लिए एक्स्ट्रा सॉफ्ट कुषन प्रदान करते हैं और इसके स्पीकर रियल-टाइम अनुभव के लिए टॉप साउंड इफेक्ट में सक्षम हैं।
इसकी लॉन्चिंग पर यूबॉन के प्रबंध निदेशक मंदीप अरोड़ा ने कहा, ‘यूबॉन बीटी-5690 प्राइम स्टार हेडफोन अबाधित और लगातार 12 घंटे के ऑडियो के साथ पेश किए गए हैं। हमने उपभोक्ता मांग को ध्यान में रखकर कार्य किया है और इसलिए ये हेडफोन बेहद हल्के और नॉइज आइसोलेशन तथा एक्टिव लाइफस्टाइल के अनुकूल हैं।’