Social Media: ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया कंपनियां यूजर कंटेंट के लिए जिम्मेदार होंगी
सुप्रीम कोर्ट में 8-3 के बहुमत से पारित इस फैसले के तहत टेक कंपनियां जैसे Google, Meta और TikTok पर यह जिम्मेदारी होगी कि वे अपने प्लेटफॉर्म पर हेट स्पीच, नस्लवाद और हिंसा भड़काने वाले कंटेंट की निगरानी करें और ऐसे कंटेंट को समय रहते हटाएं।

विस्तार
ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक फैसले में सोशल मीडिया कंपनियों को उनके प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए कंटेंट के लिए जिम्मेदार ठहराने का रास्ता साफ कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के लागू होने में अब कुछ ही हफ्ते लगेंगे। सुप्रीम कोर्ट में 8-3 के बहुमत से पारित इस फैसले के तहत टेक कंपनियां जैसे Google, Meta और TikTok पर यह जिम्मेदारी होगी कि वे अपने प्लेटफॉर्म पर हेट स्पीच, नस्लवाद और हिंसा भड़काने वाले कंटेंट की निगरानी करें और ऐसे कंटेंट को समय रहते हटाएं।
इस फैसले के बाद अगर कोई सोशल मीडिया कंपनी किसी पीड़ित द्वारा आपत्ति जताने के बावजूद अवैध कंटेंट नहीं हटाती है, तो उस कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी। हालांकि कोर्ट ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कौन सा कंटेंट अवैध माना जाएगा, इसे हर केस के आधार पर तय किया जाएगा।
अब तक ब्राजील में कानून था कि कंपनियां केवल कोर्ट के आदेश के बाद ही कंटेंट हटाने के लिए बाध्य थीं, लेकिन अक्सर इस नियम का पालन नहीं होता था। नया फैसला इस नियम को और मजबूत करता है। यह फैसला दो मामलों पर आधारित है, जिसमें सोशल मीडिया कंपनियों पर आरोप था कि वे धोखाधड़ी, चाइ...ल्ड पोर्नो....ग्राफी और हिंसा फैलाने वाले यूजर्स के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहीं।
- Gemma 3n: गूगल ने लॉन्च किया नया एआई मॉडल, बिना इंटरनेट भी करेगा काम, किसी भी फोन में चलेगा
- Doppl: गूगल ने लॉन्च किया नया एप, फोन पर ही ट्राय कर सकेंगे नए कपड़े
- Alert: फोन से स्क्रीनशॉट चुरा रहा है यह मैलवेयर, बहुत ही खतरनाक है SparkKitty
- Samsung Galaxy Buds Core: न्वाइज रिडक्शन फीचर के साथ नया ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 35 घंटे चलेगी बैटरी