Gemma 3n: गूगल ने लॉन्च किया नया एआई मॉडल, बिना इंटरनेट भी करेगा काम, किसी भी फोन में चलेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 27 Jun 2025 01:54 PM IST
सार

सबसे खास बात यह है कि Gemma 3n पूरी तरह से ऑफलाइन काम कर सकता है, यानी इसे इंटरनेट की जरूरत नहीं है। यह उन जगहों के लिए बेहद फायदेमंद है जहां इंटरनेट नहीं है या गोपनीयता की ज्यादा जरूरत है

विज्ञापन
Google launches Gemma 3n multimodal Open Source AI model that runs on just 2GB RAM without internet
Google Gemma 3n - फोटो : google

    विस्तार

    गूगल ने अपने नए ऑन-डिवाइस AI मॉडल Gemma 3n को लॉन्च कर दिया है, जिसकी घोषणा पहली बार मई 2025 में की गई थी। यह मॉडल बेहद कम मेमोरी वाले स्मार्टफोन और एज डिवाइसेस पर बिना इंटरनेट कनेक्शन के ऑडियो, इमेज, वीडियो और टेक्स्ट प्रोसेसिंग करने की क्षमता रखता है। यानी अब ऐसे AI फीचर्स जो पहले पावरफुल क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर चलते थे, सीधे फोन और कम पावर वाले डिवाइस पर चलाए जा सकते हैं।

    Gemma 3n का दिल है इसकी नई आर्किटेक्चर MatFormer, जिसका पूरा नाम है Matryoshka Transformer। यह रूसी नेस्टिंग डॉल्स की तरह काम करता है, जिसमें बड़े मॉडल के अंदर छोटे-छोटे फुली-फंक्शनल सब-मॉडल्स होते हैं। इसका फायदा यह है कि डेवलपर्स अपनी डिवाइस की क्षमता के हिसाब से मॉडल को स्केल कर सकते हैं। Gemma 3n को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। एक E2B है जिसके लिए सिर्फ 2GB रैम की जरूरत होती है और दूसरा E4B जिसे लगभग 3GB रैम की जरूरत होती है।

    विज्ञापन

    Gemma 3n के पास 5 से 8 बिलियन रॉ पैरामीटर्स हैं, लेकिन इसकी डिजाइन इतनी एफिशिएंट है कि यह छोटे मॉडल्स की तरह संसाधन उपयोग करता है। इसका सीक्रेट है Per-Layer Embeddings (PLE) टेक्नोलॉजी, जो फोन के ग्राफिक्स प्रोसेसर (GPU) से काम हटाकर CPU पर ट्रांसफर कर देती है। इससे मेमोरी काफी बचती है। KV Cache Sharing फीचर की वजह से लंबे ऑडियो और वीडियो इनपुट को प्रोसेस करने की स्पीड 2 गुना तक बढ़ जाती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें