Doppl: गूगल ने लॉन्च किया नया एप, फोन पर ही ट्राय कर सकेंगे नए कपड़े

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 27 Jun 2025 12:31 PM IST
सार

अब कंपनी इसे एक स्टैंडअलोन एप के रूप में पेश कर रही है। इस एप में यूजर को बस अपनी फुल-लेंथ फोटो अपलोड करनी होती है। फिर Doppl का AI मॉडल उस फोटो में बॉडी शेप को पहचानकर अलग-अलग आउटफिट्स को रियलिस्टिक तरीके से उस पर सुपरइंपोज कर देता है।

विज्ञापन
Google Launches Doppl a New App That Lets You Try-On Outfits Virtually
Google Doppl App - फोटो : google

    विस्तार

    गूगल ने गुरुवार को एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड एप Doppl लॉन्च किया है, जो यूजर्स को वर्चुअली कपड़े ट्राय करने की सुविधा देता है। यह एक एक्सपेरिमेंटल एप है, जिसे गूगल लैब्स ने बनाया है। शुरू में इसे गूगल सर्च के AI मोड का हिस्सा बनाने की योजना थी, लेकिन अब कंपनी इसे एक स्टैंडअलोन एप के रूप में पेश कर रही है। इस एप में यूजर को बस अपनी फुल-लेंथ फोटो अपलोड करनी होती है। फिर Doppl का AI मॉडल उस फोटो में बॉडी शेप को पहचानकर अलग-अलग आउटफिट्स को रियलिस्टिक तरीके से उस पर सुपरइंपोज कर देता है।

    गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में इस नए एप के लॉन्च की जानकारी दी। Google I/O 2025 इवेंट में कंपनी ने शॉपिंग प्रोडक्ट्स में कई AI फीचर्स लॉन्च किए थे। उनमें से एक था वर्चुअल ट्राय-ऑन फीचर, जो अब इस Doppl एप के रूप में सामने आया है। इस ऐप का मकसद है कि लोग खरीदारी से पहले यह देख सकें कि कोई कपड़ा उनके ऊपर कैसा दिखेगा। इससे वो परेशानी खत्म हो जाती है कि मॉडल पर अच्छा लगने वाला कपड़ा खुद पर कैसा लगेगा, यह जानना मुश्किल होता है।

    विज्ञापन

    यह गूगल का पहला ऐसा प्रयास नहीं है। 2023 में भी गूगल ने एक AI फीचर लॉन्च किया था, जो अलग-अलग बॉडी शेप वाले मॉडल्स पर कपड़े दिखाता था, लेकिन Doppl उस सुविधा को और ज्यादा पर्सनल बनाता है। अब यूजर खुद की फोटो अपलोड कर सकते हैं और देख सकते हैं कि कोई भी कपड़ा उनके ऊपर कैसा दिखेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें