Update: YouTube ने जारी किया नया फीचर, अब गुनगुनाकर सर्च कर सकेंगे म्यूजिक
ऐसे समय में YouTube का यह फीचर काफी मदद करेगा। यह फीचर पहले से ही गूगल और यूट्यूब एप में मौजूद है और अब इसे YouTube म्यूजिक के लिए लॉन्च किया गया है। YouTube इसके लिए मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर रहा है।

विस्तार
दुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने एक नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के आने के बाद यू्जर्स किसी गाने को गुनगुनाकर सर्च कर सकेंगे। यूट्यूब ने यह अपडेट YouTube Music के लिए जारी किया है जो कि फिलहाल केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है।
कई बार ऐसा होता है कि हमें गाने के धुन तो याद रहते हैं लेकिन गाने के बोल याद नहीं आते। ऐसे समय में YouTube का यह फीचर काफी मदद करेगा। यह फीचर पहले से ही गूगल और यूट्यूब एप में मौजूद है और अब इसे YouTube म्यूजिक के लिए लॉन्च किया गया है। YouTube इसके लिए मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर रहा है।
YouTube Music एप के इस फीचर का नाम Hum to Search दिया गया है और इसे यूट्यूब म्यूजिक के एंड्रॉयड एप के वर्जन 7.02 में देखा गया है। एप के ऊपर राइट साइड में एक नया वेब आइकन दिखेगा जिसपर टैप करके आप किसी गाने के धुन को गुनगुना सकते हैं। YouTube म्यूजिक का यह फीचर करीब 20 भाषाओं को सपोर्ट करता है।
- होटल में इन 4 जगहों पर होता है कैमरा, जरूर चेक करें
- Parcel Scam: सरकार ने लोगों से की यह अपील, पार्सल स्कैम से बचने के तरीके भी बताए
- AI Overview: गूगल के एआई ने बराक ओबामा को कहा मुस्लिम, सुंदर पिचाई ने कहा- क्या बकवास है
- मुद्दे की बात: बड़े ही काम का है यह सरकारी मोबाइल एप, खाने की चीज में मिलावट की कर सकेंगे शिकायत