अमर उजाला
Mon, 27 May 2024
होटल के कमरे से अश्लील वीडियो वायरल होने की खबरें हम अक्सर सुनते हैं। यहां हम कुछ तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप इन कैमरों को खोज सकते हैं।
कमरे में जाते ही आपको सभी लाइट्स बंद कर देनी चाहिए और फ्लैश लाइट की मदद से अच्छी तरह से जांच करनी चाहिए।
कोई गुलदस्ता रखा है तो उसे भी चेक करें। इसमें कैमरा हो सकता है।