Hibox Scam: हिबॉक्स स्कैम में एल्विश और भारती सिंह समेत नौ को मिला नोटिस, आखिर यह एप है क्या?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Oct 2024 11:50 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी के चार बैंक खातों में मौजूद 18 करोड़ रुपये सीज किए हैं। पुलिस को अब तक 151 शिकायतें मिली हैं। आइए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर HiBox एप है क्या और इसके जाले में लोग फंसे कैसे?

विज्ञापन
Whats is Hibox app and its mystery box in which Delhi Police summons Elvish Yadav Bharti Singh
hibox scam - फोटो : https://linktr.ee/hibox_in

    विस्तार

    HiBox एप स्कैम के मामले में दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशन यूनिट (IFSO) ने यूट्यूबर्स व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, लक्ष्य चौधरी, पूरव झा और कॉमेडियन भारती सिंह को नोटिस भेजा है। HiBox एप में निवेश के नाम पर गारंटीड रिटर्न देने के बहाने लगभग 30,000 लोगों को ठगने और 1,000 करोड़ की घोखाधड़ी का आरोप है। भारत में गिरोह के मुख्य आरोपी जे. शिवराम (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी न्यू वॉशरमेनपेट, चेन्नई का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के चार बैंक खातों में मौजूद 18 करोड़ रुपये सीज किए हैं। पुलिस को अब तक 151 शिकायतें मिली हैं। आइए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर HiBox एप है क्या और इसके जाले में लोग फंसे कैसे?

    क्या है HiBox बॉक्स जिसके कारण कॉमेडियन भारती समेत नौ लोगों को मिला नोटिस?

    hiboxscam
    hiboxscam - फोटो : https://linktr.ee/hibox_in

    सबसे पहले आपको बता दें कि लोगों को नोटिस मिलने के बाद HiBox एप को गूगल प्ले-स्टोर से हटा दिया गया है लेकिन वेबसाइट अभी भी लाइव है। इस एप की टैगलाइन Resell & Earn है। HIBOX के लिए India's Largest Mystery Box Platform – Win, Resell, Refer & Earn! टैगलाइन का भी इस्तेमाल किया गया है। इस एप के जरिए 11 लाख रुपये तक जीतने का दावा है।

    विज्ञापन

    दरअसल इस एप के जरिए लोगों को यह भरोसा दिया गया है कि आप इस बॉक्स में किसी सामान को रखकर उसे अपनी कीमत पर बेच सकते हैं और मोटी कमाई कर सकते हैं। तकनीकी तौर पर तो यह एक ई-कॉमर्स एप था लेकिन इसकी आड़ में बड़ा खेल चल रहा था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें