Tech Tips: स्मार्टफोन है बैक्टीरिया का सबसे बड़ा अड्डा, घर पर ऐसे करें सफाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Oct 2024 10:14 AM IST
सार

आपको जानकर हैरानी होगी कि स्मार्टफोन से गंदा कुछ नहीं है। इस पर इतने बैक्टीरिया हैं जितने आप सोच नहीं सकते। ऐसे में स्मार्टफोन की सफाई करना बेहद जरूरी है। आप घर पर भी आसानी से स्मार्टफोन की सफाई कर सकते हैं। चलिए आपको कुछ टिप्स बताते हैं...

विज्ञापन
Tech Tips Smartphone is the biggest base of bacteria here how to clean it at home
Smartphone cleaning tips - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन आज सबसे अहम और हर रोज सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला गैजेट बन गया है। यह बाथरूम में भी जाता है और मंदिर में भी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि स्मार्टफोन से गंदा कुछ नहीं है। इस पर इतने बैक्टीरिया हैं जितने आप सोच नहीं सकते। ऐसे में स्मार्टफोन की सफाई करना बेहद जरूरी है। आप घर पर भी आसानी से स्मार्टफोन की सफाई कर सकते हैं। चलिए आपको कुछ टिप्स बताते हैं...

    पहला काम यही है कि अपने फोन को बंद कर दें ताकि नमी या सफाई के दौरान कोई नुकसान न हो। एक माइक्रोफाइबर कपड़े को हल्का सा गीला करें। ध्यान रखें कि कपड़ा ज्यादा गीला न हो। स्क्रीन पर से धूल और उंगलियों के निशान हटाने के लिए हल्के हाथों से साफ करें।

    विज्ञापन

    फोन को साफ करने के लिए बाजार में एक लिक्विड भी मिलता है जो बैक्टीरिया को भी मारता है। इसकी मदद से फोन को साफ कर सकते हैं। बटन और पोर्ट्स के आसपास जमा गंदगी को साफ करने के लिए रूई के फाहे का इस्तेमाल करें। छोटे ब्रश का इस्तेमाल भी उन हिस्सों तक पहुंचने के लिए किया जा सकता है जहां कपड़ा नहीं पहुंच पाता। अगर आप फोन में कवर या केस इस्तेमाल करते हैं, तो उसे अलग से साफ करें। प्लास्टिक या सिलिकॉन केस को गुनगुने पानी और साबुन से धो सकते हैं। धोने के बाद कवर को पूरी तरह से सूखने दें और फिर फोन पर लगाएं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें