अमर उजाला
Thu, 3 October 2024
गूगल ने आज अपने गूगल फॉर इंडिया इवेंट में कई सारे बड़े एलान किए हैं।
इनमें से एक बड़ा एलान गूगल मैप्स को लेकर हुआ है। गूगल मैप्स अब AI की मदद से रियल टाइम में मौसम की जानकारी देगा।
साथ ही गूगल मैप्स अब लोगों को खराब और संकरे रास्तों से भी बचाएगा।
गूगल ने कहा है कि गूगल मैप्स के जरिए अब बाढ़, बारिश की जानकारी रियल टाइम में मिलेगी।
इसके अलावा गूगल मैप्स अब फॉग और कोहरे के कारण दिखाई ना देने वाले रास्ते के बारे में भी बताएगा।
गूगल ने यह भी कहा है कि बाढ़ और जाम को लेकर यूजर्स भी कम्युनिटी में रिपोर्ट कर सकेंगे।
गूगल मैप्स को नए अपडेट के साथ नेविगेशन को बेहतर बनाया गया है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें