Google for India 2024: गूगल पे से मिलेगा 50 लाख का लोन, गोल्ड लोन स्कीम भी जल्द होगी लॉन्च
गूगल ने अपने इवेंट में कहा कि गूगल एप लोन की सुविधा जल्द ही मिल जाएगी। इसके अलावा गूगल ने बताया कि तीन करोड़ से अधिक लोग गूगल पे एप के जरिए अपना सिबिल स्टोर चेक करते हैं।

विस्तार
गूगल ने आज अपने गूगल फॉर इंडिया इवेंट में एक बड़ी घोषणा की है जो कि देश के करोड़ों यूजर्स के लिए बड़े काम की है। गूगल ने कहा है कि अब गूगल पे यूजर्स सिर्फ एक क्लिक में घर बैठे 5-50 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इसके लिए गूगल ने आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड (ABFL) के साथ साझेदारी की है।
गूगल ने अपने इवेंट में कहा कि गूगल एप लोन की सुविधा जल्द ही मिल जाएगी। इसके अलावा गूगल ने बताया कि तीन करोड़ से अधिक लोग गूगल पे एप के जरिए अपना सिबिल स्टोर चेक करते हैं।
गूगल ने गूगल पे एप पर गोल्ड लोन स्कीम भी शुरू की है। इस स्कीम के तहत आप बिना सिविल रिपोर्ट और बाकी दस्तावेज के 50 लाख रुपये तक का गोल्ड लोन घर बैठे ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं। इसके लिए गूगल ने मुथूट फाइनेंस के साथ साझेदारी की है।
- Google for India: अब गूगल मैप्स देगा मौसम की लाइव जानकारी
- Google for India: स्कैम के खिलाफ गूगल का एक्शन, बचाए 13,000 करोड़, ऐसे एप अब नहीं कर पाएंगे इंस्टॉल
- Google for India 2024: Gemini Live को मिला हिंदी का सपोर्ट, यूजर्स का काम हो जाएगा आसान
- Threads: मेटा के थ्रेड में आया X का सबसे पॉपुलर फीचर, अब आएगा असली मजा