ONDC: इस सरकारी साइट पर सस्ते में मिलता है खाना, Swiggy-Zomato भी हैं हैरान, ऐसे करें इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 May 2023 05:05 PM IST
सार

ONDC को सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था। उस दौरान हर रोज इसे करीब 10,000 खाने के ऑर्डर मिल रहे थे। अब ONDC अचानक से चर्चा में आ गया है। आए दिन लोग ONDC, Swiggy और Zomato के ऑर्डर के स्क्रीनशॉट शेयर करके कीमतों की तुलना कर रहे हैं।

विज्ञापन
what is ONDC and  how to download and how to use ONDC to order food at cheaper price
ONDC - फोटो : ONDC

    विस्तार

    भारत में ऑनलाइन खाना मंगाने का ट्रेंड काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालत यह हो गई है कि एक-एक शख्स पूरे एक साल में 5-6 लाख रुपये की बिरयानी ऑनलाइन मंगाकर खा जा रहा है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी मार्केट में Swiggy और Zomato का कब्जा है लेकिन अब सरकार भी इसमें आ गई है। सरकार ने ओपन नेटवर्क पर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) नाम की एक साइट लॉन्च की है जिसे लेकर स्विगी और जोमैटो के मुकाबले सस्ते में खाना मिलने का दावा किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस सरकारी साइट पर ONDC के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से...

    ONDC को सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था। उस दौरान हर रोज इसे करीब 10,000 खाने के ऑर्डर मिल रहे थे। अब ONDC अचानक से चर्चा में आ गया है। आए दिन लोग ONDC, Swiggy और Zomato के ऑर्डर के स्क्रीनशॉट शेयर करके कीमतों की तुलना कर रहे हैं। लोगों का दावा है कि ONDC पर खाना सस्ता मिल रहा है। ONDC अब देश के तमाम शहरों में अपनी सेवा देने लगा है।

    विज्ञापन

    आपके पास Paytm एप तो होगा ही तो अपने पेटीएम एप में ONDC सर्च करें। अब नीचे की ओर आपको ONDC स्टोर नजर आएगा। इस पर क्लिक करें और अब आपको तमाम तरह के खाने और रेस्टोरेंट के नाम दिखेंगे। यहां से आप अपने मनपसंद खाने का ऑर्डर दे सकते हैं। फिलहाल ONDC का कोई एप नहीं है लेकिन आने वाले समय में ONDC का एप लॉन्च हो सकता है। तो आप भी ONDC को इस्तेमाल करें और हमें अपना अनुभव जरूर शेयर करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें