Samsung Galaxy F54 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 May 2023 04:26 PM IST
सार

Galaxy F54 5G के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मिलेगी। सैमसंग के इस अपकमिंग फोन में कंपनी का ऑक्टाकोर Exynos 1380 प्रोसेसर मिलेगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy F54 5G Price in India and Specifications tipped
Samsung Galaxy F54 5G - फोटो : Samsung

    विस्तार

    Samsung Galaxy F54 5G जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy F54 5G के फीचर्स भी लीक हुए हैं। कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy F54 5G, Galaxy M54 5G का री-ब्रांडेड वर्जन होगा जिसे इस साल की शुरुआत में ही पेश किया गया था। कुछ दिन पहले Galaxy F54 5G को गूगल प्ले कंसोल पर भी देखा गया है।

    एक भारतीय टिप्स्टर ने Samsung Galaxy F54 5G को लेकर ट्वीट किया है। ट्वीट में कहा गया है कि Samsung Galaxy F54 5G को अगले दो सप्ताह के अंदर भारत में पेश किया जाएगा। Samsung Galaxy F54 5G की कीमत 27,000 रुपये के करीब हो सकती है।

    विज्ञापन

    Galaxy F54 5G के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमसंग के इस अपकमिंग फोन में कंपनी का ऑक्टाकोर Exynos 1380 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन को तीन रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है जिसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का होगा।

    Samsung Galaxy F54 5G के कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) मिल सकता है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का होगा और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है।

    Samsung Galaxy F54 5G को लेकर दावा किया जा रहा है कि Samsung के इस फोन में 6000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। फोन में डुअल सिम सपोर्ट होगा। इसके अलावा Samsung Galaxy F54 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Wi-Fi 6 की कनेक्टिविटी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें