Jabra Elite 5 Review: हाइब्रिड ANC वाला प्रीमियम ईयरफोन, क्या आपके लिए है बेस्ट?

विशाल मैथिल
Tue, 09 May 2023 03:24 PM IST
विज्ञापन
Jabra Elite 5 Review in hindi Premium earphones with Hybrid ANC photo price specifications performance
Jabra Elite 5 Review - फोटो : अमर उजाला

    Jabra Elite 5 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। ईयरबड्स के साथ हाइब्रिड एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलता है। बड्स के साथ हेयर थ्रू टेक्नोलॉजी और 6 माइक का सपोर्ट मिलता है। बड्स की कीमत 14,999 रुपये है और इसे 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बड्स को Gold Beige और टाइटेनियम ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। Jabra Elite 5 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...

    Jabra Elite 5 Review
    Jabra Elite 5 Review - फोटो : अमर उजाला

    Jabra Elite 5 Review: स्पेसिफिकेशन

    Jabra Elite 5 के साथ हाइब्रिड एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलता है। ईयरबड्स में Qualcomm aptX ऑडियो सपोर्ट के साथ 6mm ऑडियो ड्राइवर मिलता है। Jabra Elite 5 ईयरबड्स में फीडबैक माइक्रोफोन और फीड फॉरवर्ड माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलता है, इससे बैकग्राउंड न्वाइज काफी कम हो जाता है।

    Jabra Elite 5 Review
    Jabra Elite 5 Review - फोटो : अमर उजाला

    ईयरबड्स में हेयर थ्रू टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसकी मदद से ईयरबड्स को हटाए बिना बैकग्राउंड साउंड को भी सुना जा सकता है। ईयरबड्स में 6 माइक का सपोर्ट मिलता है और इसमें क्वालकॉम QCC 3050 ब्लूटूथ चिपसेट है। Jabra Elite 5 ईयरबड्स गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा को सपोर्ट करता है। ईयरबड्स को एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। ईयरबड्स के साथ ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट है और इसमें A2DP v1.3, AVRCP v1.6, HFP v1.8, HSP v1.2 ब्लूटूथ प्रोफाइल मिलती हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें