भारत में लॉन्च होने वाला है Nokia C22, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स, तीन दिन चलेगी बैटरी
Nokia C22 में 5,000 एमएएच की बैटरी पैक की गई है, इसके साथ तीन दिन के बैटरी बैकअप का दावा किया गया है। फोन में IP52 रेटिंग भी मिलेगी।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड नोकिया ने अपने नए फोन Nokia C22 को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 11 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन को पहले ही यूरोपीय मार्केट में पेश किया जा चुका है। फोन को 6.5 इंच की एलसीडी स्क्रीन और डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी पैक की गई है, इसके साथ तीन दिन के बैटरी बैकअप का दावा किया गया है। फोन में IP52 रेटिंग भी मिलेगी।
Nokia C22 और Nokia C32 को इसी साल फरवरी में यूरोप में पेश किया गया था। Nokia C22 को EUR 109 (लगभग 9,500 रुपये) के शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। फोन को भारत में भी 10 हजार से कम की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। फोन चारकोल, पर्पल और सैंड कलर विकल्पों में पेश किया जा सकता है।
नोकिया ने मंगलवार को एक ट्वीट के जरिए Nokia C22 की लॉन्चिंग की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि वह दो दिन में अपने नए फोन को लॉन्च करेगी। स्मार्टफोन को एआई सपोर्ट वाले कमरे और तीन दिनों तक की बैटरी लाइफ के साथ पेश किया जाएगा।
- LinkedIn Job Cuts: लिंक्डइन में 716 कर्मचारियों की छंटनी का किया एलान, चाइनीज एप भी करेगी बंद
- Jabra Elite 5 Review: हाइब्रिड ANC वाला प्रीमियम ईयरफोन, क्या आपके लिए है बेस्ट?
- WhatsApp पर फ्रॉड कॉल या मैसेज का लगा सकेंगे पता, जल्द मिलेगा Truecaller का सपोर्ट
- Google Pixel 7A की लॉन्च तारीख आई सामने, इसी हफ्ते लॉन्च होगा फोन, जानें फीचर्स और कीमत