जरूरी बात: स्मार्टवॉच इस्तेमाल करते हैं तो यह काली सच्चाई भी जान लें, पढ़ने के बाद हैरान हो जाएंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 25 May 2024 12:51 PM IST
सार

आप में से भी कई लोग स्मार्टवॉच पहनते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जिस स्मार्टवॉच को हर रोज पहनते हैं उसके ब्रेसलेट या स्ट्रैप में किसी टॉयलेट सीट से भी बैक्टीरिया हैं। कुछ दिन पहले हुई एक रिसर्च में इसका खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Your smartwatch bracelet have millions of bacteria said new study details here
bacteria on smartwatch bracelet - फोटो : istock

    विस्तार

    स्मार्टवॉच आज प्रमुख और पॉपुलर गैजेट हो गया है। तमाम मोबाइल यूजर्स के पास एक स्मार्टवॉच तो है ही। स्मार्टवॉच अब बहुत ही कम कीमत में उपलब्ध हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि भारत में स्मार्टवॉच मार्केट में घरेलू कंपनियों का कब्जा है। आप में से भी कई लोग स्मार्टवॉच पहनते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जिस स्मार्टवॉच को हर रोज पहनते हैं उसके ब्रेसलेट या स्ट्रैप में किसी टॉयलेट सीट से भी बैक्टीरिया हैं। कुछ दिन पहले हुई एक रिसर्च में इसका खुलासा हुआ है।

    फ्लोरिडा एटलांटिक यूनिवर्सिटी (FAU) की ओर से की गई स्टडी में यह दावा किया गया है कि लोगों के फोन तो गंदे रहते ही हैं और गंभीर समस्या स्मार्टवॉच की गंदगी को लेकर सामने आई है। इस रिसर्च के मुताबिक प्लास्टिक, रबर, कपड़ा, चमड़ा, सोने और चांदी के स्मार्टवॉच स्ट्रैप के नीचे सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पनप रहे हैं। इस रिसर्च के दौरान कई बड़े ब्रांड की स्मार्टवॉच के स्ट्रैप को शामिल किया गया था।

    विज्ञापन

    रिसर्च में शामिल करीब 85 फीसदी स्ट्रैप Staphylococcus spp बैक्टीरिया मिला, जो इन्फेक्शन फैलाने के लिए जिम्मेदार है। वहीं 60 पर्सेंट में E. coli बैक्टीरिया और 30 पर्सेंट में बेहद खतरनाक Pseudomonas spp बैक्टीरिया मिला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें