काम की बात: गूगल मैप्स के अलावा ये पांच एप्स भी हैं नेविगेशन के लिए, बहुत ही कम लोगों को है जानकारी
गूगल मैप्स के अलावा भी दुनिया में कई सारे नेविगेशन एप्स हैं जिनमें गूगल मैप्स के मुकाबले बेहतर फीचर्स मिलते हैं। इन एप्स के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। आज की रिपोर्ट में हम आपको गूगल मैप्स के अलावा पांच नेविगेशन एप्स के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं...

विस्तार
नेविगेशन के लिए आप लोग मैप्स का इस्तेमाल करते हैं और जहां तक उम्मीद है कि आप Google Maps का ही इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन गूगल मैप्स के अलावा भी दुनिया में कई सारे नेविगेशन एप्स हैं जिनमें गूगल मैप्स के मुकाबले बेहतर फीचर्स मिलते हैं। इन एप्स के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। आज की रिपोर्ट में हम आपको गूगल मैप्स के अलावा पांच नेविगेशन एप्स के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं...
Waze-
Waze एक कम्युनिटी नेविगेशन एप है जिसे कार और बाइक के यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें पुलिस अलर्ट्स के अलावा ट्रैफिक जाम के बारे में भी जानकारी मिलती है। Waze जरूरत के हिसाब से खुद ही रास्त बदल देता है और सबसे छोटे रास्ते पर यूजर को ले जाता है। इसमें लाइव ट्रैफिक अपडेट मिलता है।
Sygic-
Sygic भी गूगल मैप्स की तरह ही एक नेविगेशन एप है जिसमें रियल टाइम ट्रैफिक के बारे में जानकारी मिलती है। यह भी यूजर को सबसे फास्ट रास्ता दिखाता है। यह एप एक्सिडेंट के बारे में भी जानकारी देता है। यह ऑफलाइन भी काम करता है लेकिन उसके लिए किसी इलाके के मैप को डाउनलोड करना पड़ता है।