सरकारी चेतावनी: ऑनलाइन लोन देने वाले इन एप्स से रहें दूर, ठगी होने पर खुद होंगे जिम्मेदार
गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली संस्था साइबर दोस्त ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दो एप्स के बारे में लोगों को अलर्ट किया है। साइबर दोस्त ने कहा है कि सिर्फ उन्हीं एप्स से लोन लें जिन्हें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने स्वीकृत किया है।

विस्तार
महामारी के बाद भारत में इंस्टैंट यानी तुरंत लोन देने वाले एप्स की बाढ़ आ गई है। हजारों एप्स हैं जो सिर्फ आधार कार्ड देने पर 5,000 रुपये ले लेकर 50,000 रुपये तक लोन दे रहे हैं। इनमें से कई एप्स पर भारत सरकार और गूगल प्ले-स्टोर ने कार्रवाई की है। बावजूद इसके अभी भी कई सारे एप्स हैं जो एक्टिव हैं और लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं।
गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली संस्था साइबर दोस्त ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दो एप्स के बारे में लोगों को अलर्ट किया है। साइबर दोस्त ने कहा है कि सिर्फ उन्हीं एप्स से लोन लें जिन्हें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने स्वीकृत किया है। साइबर दोस्त ने Loan me और Global Kredit से लोगों को दूर रहने को कहा है।
- X Banned: कंपनी ने कहा- पाकिस्तान सरकार से बातचीत जारी है, मामले को जल्द सुलझाया जाएगा
- काम की बात: कंप्यूटर को शटडाउन करने वाले शॉर्टकट कीज, बहुत ही कम लोगों को है इनकी जानकारी
- Microsoft Copilot: क्रिएटिव प्रजेंटेशन बनाने के लिए कैसे करें कोपायलट एआई फीचर्स का इस्तेमाल, जानिए
- Android Smartphones: स्मार्टफोन को सही ढंग से फैक्ट्री रिसेट करने का क्या तरीका है, यहां जानिए पूरा प्रोसेस