Android Smartphones: स्मार्टफोन को सही ढंग से फैक्ट्री रिसेट करने का क्या तरीका है, यहां जानिए पूरा प्रोसेस
कभी भी फोन को बेचने से पहले उसे फैक्ट्री रिसेट करना चाहिए। ऐसा करके आपका फोन एकदम साफ हो जाएगा। फोन में बिना जरूरत के एप्स और मैलवेयर रिमूव हो जाएंगे। इसके बाद आप अपने फोन को किसी भी अन्य व्यक्ति को बिना डेटा की चिंता किए बेच सकते हैं।

विस्तार
नया स्मार्टफोन खरीदते वक्त कई लोग काफी उत्साहित रहते हैं। ऐसे में जब भी लोग उस फोन को बेचने की सोचते हैं तो उनके पास कई तरह के सवाल होते हैं। इनमें से एक सवाल होता है कि अब अपने पुराने फोन के डेटा को सुरक्षित रखकर कैसे उसे बेच सकते हैं। इसके लिए आप फैक्ट्री रिसेट का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आपका फोन एक बार फिर नए जैसा हो जाएगा। जानिए क्या है इसका प्रोसेस।
कभी भी फोन को बेचने से पहले उसे फैक्ट्री रिसेट करना चाहिए। ऐसा करके आपका फोन एकदम साफ हो जाएगा। फोन में बिना जरूरत के एप्स और मैलवेयर रिमूव हो जाएंगे। इसके बाद आप अपने फोन को किसी भी अन्य व्यक्ति को बिना डेटा की चिंता किए बेच सकते हैं।
सबसे पहले सेटिंग एप में जाएं और सिस्टम के विकल्प पर क्लिक करें।नीचे स्क्रॉल करके फैक्ट्री रिसेट के विकल्प पर क्लिक करें।आपको यहां पर डिलीट ऑल डेटा या फिर रिसेट का विकल्प मिलेगा।इसके बाद आपको अपने फोन का पिन डालना होगा।फिर आगे कंफर्म करें और रिसेट को पूरा करें।