X Banned: कंपनी ने कहा- पाकिस्तान सरकार से बातचीत जारी है, मामले को जल्द सुलझाया जाएगा
एक्स ने कहा है कि वे इस मसले पर पाकिस्तान सरकार के साथ बात कर रही है और जल्द ही कोई समाधान निकाला जाएगा। एलन मस्क के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था को 17 फरवरी को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था।

विस्तार
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पाकिस्तान में बैन है। पाकिस्तान में एक्स पर प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से लगा हुआ है। अब एक्स ने कहा है कि वे इस मसले पर पाकिस्तान सरकार के साथ बात कर रही है और जल्द ही कोई समाधान निकाला जाएगा। 17 फरवरी को पाकिस्तान में एक्स बैन हुआ था और उसके बाद पहली बार कंपनी ने कोई बयान जारी किया है।
एलन मस्क के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था को 17 फरवरी को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। एक्स पर रावलपिंडी के पूर्व आयुक्त लियाकत चट्ठा ने मुख्य चुनाव आयुक्त और मुख्य न्यायाधीश पर 8 फरवरी के आम चुनावों में धांधली में शामिल होने का आरोप लगाया था।
एक्स की वैश्विक सरकारी मामलों की टीम ने कहा, "हम उनकी चिंताओं को समझने के लिए पाकिस्तानी सरकार के साथ काम करना जारी रखेंगे।" बुधवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) ने एक्स के एक्सेस के खिलाफ पत्रकार एहतिशाम अब्बासी की याचिका पर सुनवाई की।
- काम की बात: कंप्यूटर को शटडाउन करने वाले शॉर्टकट कीज, बहुत ही कम लोगों को है इनकी जानकारी
- Microsoft Copilot: क्रिएटिव प्रजेंटेशन बनाने के लिए कैसे करें कोपायलट एआई फीचर्स का इस्तेमाल, जानिए
- Android Smartphones: स्मार्टफोन को सही ढंग से फैक्ट्री रिसेट करने का क्या तरीका है, यहां जानिए पूरा प्रोसेस
- Trading Scam: ऑनलाइन ट्रेडिंग का महाजाल, मुंबई के युवक ने गंवाए 45 लाख रुपये, आप ऐसे रहें सतर्क