काम की बात: कंप्यूटर को शटडाउन करने वाले शॉर्टकट कीज, बहुत ही कम लोगों को है इनकी जानकारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Apr 2024 03:06 PM IST
सार

आमतौर पर माना जाता है कि यदि आप कंप्यूटर पर माउस से अधिक शॉर्टकट कीज का इस्तेमाल करते हैं तो आप स्मार्ट हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको लैपटॉप और कंप्यूटर को शटडाउन करने के शॉर्टकट तरीके बताएंगे। आइए जानते हैं...

Shortcut Keys for Shutdown How to Shutdown PC or Laptop Using Keyboard know in hindi
SHORTCUT KEYS - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    आप में से अधिकतर लोग कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल करते होंगे। आमतौर पर अधिकतर लोग सेटिंग में जाकर अपने सिस्टम को शटडाउन यानी बंद करते हैं और कई लोग शॉर्टकट कीज की मदद से अपने सिस्टम को बंद करते हैं। आमतौर पर माना जाता है कि यदि आप कंप्यूटर पर माउस से अधिक शॉर्टकट कीज का इस्तेमाल करते हैं तो आप स्मार्ट हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको लैपटॉप और कंप्यूटर को शटडाउन करने के शॉर्टकट तरीके बताएंगे। आइए जानते हैं...

    Alt + F4-

    यह काफी पुराना और सबसे आसान तरीका है। दोनों कीज को एक साथ दबाकर आप अपने विंडोज कंप्यूटर और लैपटॉप को ऑप कर सकते हैं।Alt + F4 दबाने के बाद ‘Shut Down Windows' का डायलॉग खुलता है। इसके बाद आपको ओके करना होता है। इसके बाद सिस्टम बंद हो जाएगा।

    Alt + Ctrl + Del-

    इन कीज को एक साथ दबाकर आप सिस्टम पर ओपन हुए सभी विंडोज को एक साथ बंद कर सकते हैं। Alt + Ctrl + Del दबाने के बाद आपसे साइन आउट के लिए भी पूछा जा सकता है और उसके बाद ओके करने पर आपका सिस्टम शटडाउन हो जाएगा।

    Win + X-

    इन कीज को भी एक साथ दबाकर विंडोज सिस्टम को बंद किया जा सकता है। इन कीज को दबाने के बाद आपको U दबाना होगा। उसके बाद फिर से U दबाने पर सिस्टम बंद हो जाएगा।

    Cmd + Option + Control + Power-

    इन कीज को एक साथ दबाने के बाद सभी एप्स बंद जाएंगे और लैपटॉप शटडाउन हो जाएगा।

    Win + R-

    मैकबुक में इन कीज को दबाने के बाद रन डायलॉग खुलेगा।अब Shutdown –s कमांड देने के बाद एंटर दबाना होगा। इसके बाद कंप्यूटर बंद हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें