व्हाट्सऐप से पहले पेमेंट फीचर लाएगा देशी मैसेजिंग ऐप Hike

खबरें आ रही थी कि मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप जल्द ही डिजिटल पेमेंट फीचर की भी शुरुआत करेगा। लेकिन व्हाट्सऐप पर ऐसा कोई फीचर आने से पहले ही देश में विकसित किया गया ऐप Hike इस फीचर को लाने जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार Hike ने इस सर्विस के लिए चीन की इंटरनेट कंपनी टेसेंट और फॉक्सन के साथ हाथ मिलाया है। बता दें कि चीन के प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप wechat की पैरेंट कंपनी भी टेसेंट और फॉक्सन ही है।
ये भी पढ़ें : सेकेंडों में मिलेगा खोया हुआ स्मार्टफोन, अपनाएं ये ट्रिक
Hike इस फीचर के लिए भारतीय बैंकों से बातचीत कर रहा है। पेमेंट फीचर लॉन्च करने के बाद Hike और फेसबुक अधिकृत व्हाट्सऐप के बीच मुकाबला और भी कड़ा हो जाएगा। रिपोर्ट के मुताबित व्हाट्सऐप इस फीचर को अगले 6 महीनों में लॉन्च करने वाला है।
व्हाट्सऐप दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला मैसेजिंग ऐप है और भारत इसका सबसे बड़ा बाजार है। भारत में लगभग 200 मिलियन लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। वैसे कंपनी ने अभी इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है कि यह फीचर ऐप में कब तक आएगा, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो Hike ने इस फीचर को तैयार कर लिया है।