व्हाट्सऐप पर नंबर चेंज करना होगा आसान, खुद पहुंच जाएगा नोटिफिकेशन

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Mon, 17 Apr 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp new number change feature, to notify your contacts about your new number
व्हाट्सऐप - फोटो : WABetaInfo

    व्हाट्सऐप इन दिनों एक और नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर यूजर के कॉन्टेक्ट नंबर बदलने को लेकर है। व्हाट्सऐप के इस फीचर के बाद आपके लिए अपना व्हाट्सऐप नंबर बदलना पहले के मुकाबले आसान हो जाएगा।

    फिलहाल व्हाट्सऐप पर नंबर बदले वक्त आपको अपने दोस्तों को इस बात की जानकारी ब्रॉडकास्ट के जरिए देनी पड़ती है या आप अपने दोस्तों को मैजेस करके इस बात की जानकारी देते हैं। लेकिन व्हाट्सऐप के इस फीचर के बाद आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही व्हाट्सऐप फेसबुक और गूगल द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे लाइव लोकेशन शेयरिंग फीचर को भी टेस्ट कर रहा है।

    विज्ञापन

    व्हाट्सऐप के इस टेस्टिंग फीचर की जानकारी बीटा ट्रेकर @WABetaInfo ने ट्विट करके दी। ट्विट के अनुसार यह फीचर विंडोज फोन या विंडोज 10 के व्हाट्सऐप बीटा वर्जन पर उपलब्ध है। इस फीचर की मदद से आप अपने कॉन्टेक्ट्स को नंबर बदलने की जानकारी आसानी से दे सकते हैं। इसके साथ ही नंबर बदले पर आपके पुराने नंबर वाले चैट और ग्रुप डेटा भी डिलीट नहीं होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फीचर में आपको नंबर चेंज करने पर तीन विकल्प मिलेंगे। जिसमें आप नए नंबर को सभी कॉन्टेक्ट को शेयर कर सकते हैं या उन लोगों के साथ जिनसे आप चैट करते हैं या किसी से भी नहीं। हालांकि ये फीचर आम यूजर्स के लिए कब तक उपलब्ध होगा, इस बात की जानकारी नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें