व्हाट्सऐप में आया नया अपडेट, भेजे गए मैसेज को ले सकेंगे वापस

amarujala.com - Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 Apr 2017 10:50 AM IST
whatsapp update new font shortcuts revoke feature
व्हाट्सऐप

    व्हाट्सऐप लगातार नए अपडेट दे रहा है, हालांकि स्नैपचैट के फीचर को कॉपी करने के लिए व्हाट्सऐप की आलोचना भी हो रही है। कई महीनों से व्हाट्सऐप के मैसेज रिवोक फीचर की चर्चा थी लेकिन अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फीचर को बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं यूजर्स के लिए कैसे मददगार होगा यह नया फीचर और कैसे करें यूज ?

    व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप

    @WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक रिवोक फीचर को व्हाट्सऐप वेब पर जारी कर दिया गया है। अब आप भेजे हुए मैसेज को वापस ले सकते हैं यानी भेजे गए मैसेज को 5 मिनट के अंदर अनसेंड कर सकते हैं। हालांकि हमने ट्राई किया तो हमें यह फीचर नहीं मिला। यह फीचर यूजर्स के लिए काफी मददगार साबित होगा,क्योंंकि कई बार मैसेज भेजना किसी और कॉन्टेक्ट नंबर पर होता है और गलती से किसी और पर चला जाता है।

    ये भी पढ़ें- एडमिन की परमिशन के बिना व्हाट्सऐप ग्रुप ऐसे करें ज्वाइन

    इसके अलावा ये भी खबर है कि व्हाट्सऐप फॉन्ट को बोल्ड- इटैलिक करने के लिए नया फीचर ला रहा है जिसके बाद टाइपिंग के दौरान टेक्स्ट को बोल्ड या इटैलिक करने के लिए टेक्स्ट में सिंबल लगाने की जरूरत नहीं होगी। इस फीच

    और पढ़ें...