गूगल असिस्टेंट अब 'Hey Google' बोलने पर भी काम करेगा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Dec 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
Google Assistant now support new command Hey Google
google assistant

    एप्पल के 'Hey Siri' फीचर को टक्कर देने के लिए लॉन्च हुए गूगल असिस्टेंट अब नए अवतार में आया है।

    अब यह ओके गूगल के बजाय नए वॉइस कमांड का 'Hey, Google' से भी काम करेगा, हालांकि यह फीचर फिलहाल सभी एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। बता दें कि Hey Google पहले से ही गूगूल होम स्मार्ट स्पीकर के साथ काम कर रहा है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Vivo कार्निवाल सेल शुरू, इन फोन पर मिल रही है 6,000 रु. तक की छूट

    वैसे आप इस नए कमांड को यूज करना चाहते हैं तो गूगल ऐप को प्ले स्टोर से अपडेट करना होगा। ऐप अपडेट होने के बाद नोटिफिकेशन आएगा, जिसमें आपसे 'Hey, Google' को ट्राई करने के लिए पूछा जाएगा। इस पर टैप करके आप गूगल असिस्टेंट को यूज कर पाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें