कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने फेसबुक से 9,853 अकाउंट्स की जानकारी मांगी

सरकार ने एक बार फिर से फेसबुक से भारतीय यूजर्स के अकाउंट्स की जानकारी मांगी है। इस बार सरकार ने पिछले साल के मुकाबले 55 प्रतिशत ज्यादा डाटा की मांग की है। इसका खुलासा फेसबुक की ट्रांसपैरेंसी अपनी में हुआ है। वहीं फेसबुक से यूजर्स की जानकारी मांगने के मामले में भारत के बाद अमेरिका दूसरे नंबर पर है।
भारत सरकार ने मांगी 9,853 अकाउंट्स की जानकारी

फेसबुक ने अपनी ट्रांसपैरेंसी रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक भारत सरकार ने 9,853 अकाउंट्स की जानकारी मांगी है जो कि पिछले साल के मुकाबले 55 फीसदी अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने जनवरी से लेकर जून तक अवधि में 9,853 हजार अकाउंट्स की जानकारी मांगी।
बता दें कि साल 2016 की पहली छमाही में सरकार ने फेसबुक से करीब 6 हजार अकाउंट्स की जानकारी मांगी थी। वहीं दूसरी छमाही में करीब 7,200 अकाउंट्स की डिटेल्स मांगी गई थी। फेसबुक से इस जानकारी की मांग भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाली एजेंसियों, कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी) और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने की है।
कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मांगी जानकारी

बता दें कि 9,853 अकाउंट्स में से 9,690 अकाउंट्स कानूनी मामलों से जुड़े थे। इसके लिए अकाउंट का एक्सेस भी मांगा गया था। इसके अलावा सरकारी एजेंसियों ने इमरजेंसी में 163 अकाउंट्स के लिए आवेदन दिए थे और 262 अकाउंट का एक्सेस मांगा था। ज्यादातर आवेदन आपराधिक मामलों की जांच से जुड़े हैं। वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 1,166 अकाउंट को सुरक्षित रखने का एप्लिकेशन मिला था।
फेसबुक से जानकारी मांगने के मामले में पहले नंबर पर अमेरिका

बता दें कि फेसबुक से यूजर्स की जानकारी मांगने के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है, जबकि इसके बाद भारत दूसरे स्थान पर है। अमेरिकी सरकार ने फेसबुक से 32 हजार अकाउंट्स की जानकारी मांगी है। वहीं ब्रिटेन ने 6 हजार अकाउंट्स की जानकारी मांगी है।