Facebook बताएगा दुनियाभर में कहां-कहां अपलोड हो रही है आपकी फोटो

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Dec 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
Facebook launched a new facial recognition feature called Photo Review
Facebook Photo Review

    फेसबुक ने अपने यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब दुनियाभर में कहीं भी यूजर्स की फोटो अपलोड होने पर उसे नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

    इसके लिए कंपनी आर्टफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी। यहां गौर करने वाली बात यह है कि जिन फोटो में आपको टैग नहीं किया है लेकिन आपकी फोटो अपलोड हो रही है तो भी आपको नोटफिकेशन मिलेगा।

    विज्ञापन

    फेसबुक ने इस फेशियल रिकॉग्निशन फीचर को फोटो रिव्यू (Photo Review) नाम दिया है जो आपके फेस की पहचान करके आपको अलर्ट करेगा। नोटिफिकेशन में यूजर्स से पूछा जाएगा कि आप फोटो को अपलोड होने देना चाहते हैं या नहीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः सरकार ने फेसबुक से 9,853 अकाउंट्स की जानकारी मांगी

    अगर आप फोटो अपलोड होने देना नहीं चाहते हैं तो आप रिपोर्ट कर सकते हैं जिसके बाद फेसबुक आपकी फोटो को अपने प्लेटफॉर्म से हटा देगा। बता दें कि इसी साल जून में फेसबुक ने भारत में फोटो गार्ड फीचर जारी किया था। यह फीचर दूसरे यूजर्स को प्रोफाइल फोटो डाउनलोड करने, शेयर करने और स्क्रीनशॉट लेने से रोकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें