शाओमी के Redmi Note 9 की आज है पहली सेल, जानिए कीमत और ऑफर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 24 Jul 2020 10:41 AM IST
सार

Redmi Note 9 की आज है पहली सेलग्राहकों को मिलेगा पांच फीसदी डिस्काउंटशुरुआती कीमत है 11,999 रुपये

विज्ञापन
xiaomi Redmi Note 9 smartphone first sale today via amazon india know price offers and specs
Redmi Note 9 - फोटो : redmi india

    विस्तार

    शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 (Redmi Note 9) की आज (24 जुलाई 2020) भारत में पहली सेल है। यह सेल दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर शुरू होगी। इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑफर भी दिया गया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी कंटेनमेंट जोन में नहीं की जाएगी।

    शाओमी का लेटेस्ट रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 11,999, 13,499 और 14,999 रुपये है। ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर पांच फीसदी डिस्काउंट मिलेगा, जबकि अमेजन पे से पेमेंट करने पर 50 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    शाओमी रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें