Xiaomi Mi True Wireless Earphones 2 हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

भारतीय ट्रू वायरलेस ईयरफोन (TWS) बाजार में प्रतिस्पर्धा बहुत ही ज्यादा हो गई है और कई ग्लोबल एजेंसियों का भी मानना है कि भारत TWS के लिए सबसे बड़ा बाजार है। बाजार के भविष्य को देखते हुए तमाम इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल कंपनियां अपने TWS बाजार में पेश कर रही हैं। वैसे सभी कंपनियों के TWS एपल के एयरपॉड की तरह ही हैं।
खैर मुद्दे की बात करें तो शाओमी ने इसी साल मई में भारत में अपने TWS Xiaomi Mi True Wireless Earphones 2 को लॉन्च किया था, वहीं अब कंपनी ने इसकी कीमत में कटौती कर दी है। अब इसे 3,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, पहले इसकी कीमत 4,999 रुपये थी।
ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्टएंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ करेगा कामबेहतर ऑडियो के लिए 14.2mm का ड्राइवरवॉल्यूम और म्यूजिक बदलने के लिए टच कंट्रोलन्वाइज कैंसिलेशन के लिए डुअल माइक्रोफोनवॉयस कंट्रोल का भी सपोर्टवियर टिकेक्शन के लिए इंफ्रारेड सेंसरकान से हटाने के बाद ऑटोमेटिक पॉजप्रत्येक हेडसेट का वजन 4.5 ग्राम, केस का वजन 50 ग्रामहेडसेट का प्लेबैक 4 घंटे, केस का बैकअप 14 घंटेचार्जिंग के लिए टाइप-सी का सपोर्ट, एक घंटे में बैटरी फुल होने का दावा
शाओमी के ईयरबड्स की टक्कर रियलमी के ईयरबड्स से है जिसकी कीमत 2,999 रुपये है। इसके अलावा वनप्लस ने भी हाल ही में अपना ईयरबड्स OnePlus Buds पेश किया है। OnePlus Buds की कीमत 4,990 रुपये है। वनप्लस बड्स कंपनी का पहला ट्रू वायरलेस ईयरफोन है। वनप्लस के इस बड्स की डिजाइन आउटर ईयर है यानी आधा बड्स कान के अंदर और आधा बाहर होगा। काफी हद तक यह बड्स एपल के एयरपॉड्स जैसा ही है लेकिन कीमत के मामले में काफी कम है। बड्स के साथ मिलने वाले चार्जिंग केस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।