Nokia का नया स्मार्टफोन टीना साइट पर हुआ स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 23 Jul 2020 04:04 PM IST
Nokia upcoming smartphone spotted on tenaa certification site
nokia smartphone - फोटो : mobile.yesky

    नोकिया के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। नोकिया के अपकमिंग स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट टीना पर स्पॉट किया गया है, जहां से इसकी कुछ अहम स्पेसिफिकेशन सामने आई हैं। हालांकि, इस अगामी स्मार्टफोन के नाम का पता नहीं चला है। वहीं, कंपनी ने भी अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में...

    टीना सर्टिफिकेशन साइट के मुताबिक, नोकिया का अपकमिंग स्मार्टफोन Nokia TA-1258 मॉडल नंबर के साथ साइट पर लिस्ट है। इस स्मार्टफोन में 6.99 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और एंड्रॉयड 10 का सपोर्ट मिल सकता है।

    साइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस स्मार्टफोन 3,040 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा यूजर्स को इस अपकमिंग स्मार्टफोन के रियर में 8 मेगापिक्सल और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। हालांकि, अभी तक अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।

    नोकिया के अगामी स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। लेकिन फोन के फीचर्स को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस अगामी फोन की कीमत बजट रेंज में होगी। आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में नोकिया 1.3 को यूरोप में लॉन्च किया था।

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 5.71 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में शानदार परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर काम करता है।

    नोकिया 1.3 का कैमरा और बैटरी

    एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन के रियर में 8 मेगापिक्सल और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को इस डिवाइस में 3,000 एमएएच की बैटरी के साथ गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिला है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें