Realme 6i आज भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 24 Jul 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
Realme 6i smartphone set to launch in india today know price and specs
Realme 6i - फोटो : realme india

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) आज (24 जुलाई 2020) अपने शानदार डिवाइस रियलमी 6आई (Realme 6i) को भारत में लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को अपकमिंग स्मार्टफोन में मीडियाटेक जी90टी प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन चार कैमरे दिए गए हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने रियलमी 6आई स्मार्टफोन को सबसे पहले म्यांमार में पेश किया था।

    रियलमी 6आई स्मार्टफोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम आज दोपहर 12.30 से शुरू होगा। इस कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।

    विज्ञापन

    सामने आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगामी रियलमी 6आई स्मार्टफोन की कीमत 10,000 से 15,000 रुपये के बीच रख सकती है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी UI मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इसमें Helio G80 प्रोसेसर दिया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। ग्राफिक्स के लिए इसमे माली G52 जीपीयू है।

    इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें पहला लेंस 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा भी 8 मेगापिक्सल का और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें