XEMPT ने भारत में लॉन्च किया अपना पावरफुल पार्टी स्पीकर, कैरोअके माइक भी मिलेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Nov 2022 05:04 PM IST
सार

XEMPT ने कहा है कि उसके स्पीकर के साथ यह दिक्कत नहीं होगी। XEMPT PARTY PITCHER MAX के साथ दो ड्राइवर हैं जिनका कुल आउटपुट 140W है।

विज्ञापन
XEMPT introduces Party Pitcher Max Bluetooth Party speaker with two wireless metallic mics
XEMPT PARTY PITCHER MAX - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी XEMPT ने भारतीय बाजार में XEMPT PARTY PITCHER MAX को लॉन्च किया है। XEMPT PARTY PITCHER MAX एक पार्टी स्पीकर है जिसके साथ कैरोअक माइक भी है। कैरोअके माइक के साथ लैटेंसी की सबसे बड़ी समस्या होती है लेकिन XEMPT ने कहा है कि उसके स्पीकर के साथ यह दिक्कत नहीं होगी। XEMPT PARTY PITCHER MAX के साथ दो ड्राइवर हैं जिनका कुल आउटपुट 140W है।

    XEMPT के इस स्पीकर की कीमत 24,999 रुपये है और इसकी बिक्री ऑफलाइन स्टोर के अलावा कंपनी की वेबसाइट xemptlive.com से हो रही है। इस स्पीकर में TWS फीचर भी है जिसकी मदद से आप दो स्पीकर को एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इसके साथ डुअल मेटालिक वाई-फाई कैरोअके माइक मिलेगा।

    विज्ञापन

    इसमें डायल भी दिए गए हैं। इसके अलावा इनबिल्ट एफएम रेडियो, कैरोअके बास, टेरिबल इक्विलाइजर और रिमोच कंट्रोल मिलेगा। रिमोट को रखने के लिए स्पीकर के ऊपर ही कंसोल पैनल है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी के लिए XEMPT PARTY PITCHER MAX में ब्लूटूथ के अलावा FM, AUX और USB SD कार्ड का सपोर्ट है यानी पेन ड्राइव के साथ भी म्यूजिक प्ले कर सकेंगे। स्पीकर में RGB लाइट भी है जो कि आपकी पार्टी में चार चांद लगा देंगी। इस स्पीकर की ऊंचाई 3.5 फीट है। बैटरी को लेकर 8 घंटे के बैकअप का दावा है। इसमें 10,000mAh की बैटरी है। इसके साथ एक साल की वारंटी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें