शानदार डिजाइन के साथ घरेलू कंपनी pTron ने लॉन्च किया ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
PTron Bassbuds Nyx के साथ टच कंट्रोल मिलता है। इसमें मोनो और स्टीरियो मोड भी है। Bassbuds Nyx की बैटरी को लेकर 9 घंटे के बैकअप का दावा है, जबकि चार्जिंग के साथ कुल बैटरी लाइफ 32 घंटे की है।

विस्तार
घरेलू कंपनी PTron ने अपनी ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए अपने नए और स्टाइलिश ईयरबड्स PTron Bassbuds Nyx को लॉन्च कर दिया है। PTron Bassbuds Nyx के साथ ट्रांसपैरेंट डिजाइन दी गई है। इसके अलावा इसे वॉटर रेसिस्टेंट के लिए रेटिंग भी मिली है।
PTron Bassbuds Nyx के चार्जिंग केस पर एलईडी डिस्प्ले है जिससे बैटरी के बारे में जानकारी मिलेगी। इसे डुअल कलर डिजाइन में पेश किया गया है। PTron Bassbuds Nyx को लेकर बेस्ट फिटिंग का दावा है।
PTron Bassbuds Nyx के साथ कंपनी बेस्ट ऑडियो एक्सपेरियंस का दावा किया है। PTron Bassbuds Nyx में 10mm का ड्राइवर दिया गया है। इसके साथ 50ms की लो लैटेंसी भी मिलेगी। इसमें हेवी बास और बेस्ट ट्यूनिंग मिलेगी। इसे आप लैपटॉप के अलावा फोन और टीवी के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
pTron Bassbuds Nyx में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है। PTron Bassbuds Nyx के साथ टच कंट्रोल मिलता है। इसमें मोनो और स्टीरियो मोड भी है। Bassbuds Nyx की बैटरी को लेकर 9 घंटे के बैकअप का दावा है, जबकि चार्जिंग के साथ कुल बैटरी लाइफ 32 घंटे की है।
वॉटर रेसिस्टेंट के लिए PTron Bassbuds Nyx को IPX4 की रेटिंग मिली है। PTron Bassbuds Nyx की कीमत 1,299 रुपये रखी गई है लेकिन आज यानी 24 नवंबर को लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।