एलन मस्क की बड़ी प्लानिंग: पॉलिसी उल्लंघन होने पर यूजर्स को जेल में डाला जाएगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Nov 2022 01:29 PM IST
सार

यह जेल वास्तविक जेल नहीं बल्कि एक वर्चुअल जेल है। पॉलिसी उल्लंघन होने पर यूजर्स को इसी वर्चुअल जेल में डाला जाएगा, हालांकि यह फीचर अभी आया नहीं है। एक यूजर के सुझाव पर एलन मस्क ने हामी भरी है।

विज्ञापन
Elon musk planning to put users in Twitter Jail after policy violation
Twitter Jail - फोटो : Twitter

    विस्तार

    मालिक बनने के बाद माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter में एलन मस्क (Elon Musk) लगातार बदलाव कर रहे हैं। पोल के जरिए वे परमानेंट बैन अकाउंट से बैन भी हटा रहे हैं। इसके अलावा कई नए फीचर पर काम कर रहे हैं। मालिक बनने के बाद एलन मस्क हजारों लोगों की नौकरी खत्म कर चुके हैं और कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिलहाल ट्विटर में सिर्फ 50 कर्मचारी काम कर रहे हैं जिनकी संख्या पहले 7,500 थी।

    पॉलिसी उल्लंघन के बाद जेल

    दरअसल यह जेल वास्तविक जेल नहीं बल्कि एक वर्चुअल जेल है। पॉलिसी उल्लंघन होने पर यूजर्स को इसी वर्चुअल जेल में डाला जाएगा, हालांकि यह फीचर अभी आया नहीं है। एक यूजर के सुझाव पर एलन मस्क ने हामी भरी है। यदि वास्तव में वर्चुअल जेल का फीचर आता है तो पॉलिसी उल्लंघन के बाद यूजर्स की प्रोफाइल फोटो जेल का आईकन लग जाएगा। इसके बाद वे किसी भी तरह का ट्वीट नहीं कर पाएंगे और किसी पोस्ट पर लाइक या कॉमेंट भी नहीं कर पाएंगे। यह भी सुझाव दिया गया है कि जेल के आईकन के साथ यूजर को बताया जाएगा कि उनका अकाउंट जेल से कब मुक्त होगा।

    विज्ञापन

    एक जैसे नहीं होंगे सभी के ब्लू टिक

    एलन मस्क ब्लू टिक सर्विस को री-लॉन्च करने वाले हैं, हालांकि इसके लिए अभी तक उन्होंने कोई तारीख नहीं बताई है। मस्क ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन में देरी इसलिए हो रही है, क्योंकि ट्विटर को प्लेटफॉर्म पर इंपर्सनेशन (फ्रजीवाड़े) को रोकने का हाई कॉन्फिडेंस नहीं है। उन्होंने कहा कि डेली एक्टिव यूजर्स अब तक सबसे ज्यादा है। एलन मस्क ने यह भी कहा है कि ट्विटर पर जल्द ही यूट्यूब जैसी वीडियो सर्विस शुरू होगी और क्रिएटर्स को भी बढ़िया रेवेन्यू मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें