क्लियर कॉलिंग और लंबी बैटरी लाइफ के साथ DIZO Watch R Talk Go भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Nov 2022 12:08 PM IST
सार

DIZO Watch R Talk Go के साथ 1.39 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल है। डिस्प्ले की स्टाइल राउंड है और पिक ब्राइटनेस 550 निट्स है। वॉच का बेजल 5.5mm पतला है और कुल वजन 45 ग्राम है।

विज्ञापन
DIZO Watch R Talk Go Launched in India with calling feature
DIZO Watch R Talk Go - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    DIZO ने अपनी नई स्मार्टवॉच DIZO Watch R Talk Go को भारत में लॉन्च कर दिया है। DIZO Watch R Talk Go की डिजाइन स्पोर्टी है और इसके साथ हेल्थ फीचर्स के लिए डुअल सेंसर दिए गए हैं। इस वॉच के साथ कंपनी ने क्लियर कॉलिंग का दावा किया है। इसके साथ 80% पतले बेजल वाली डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें 150 से अधिक वॉच फेसेज दिए गए हैं। इसमें 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे।

    DIZO Watch R Talk Go की कीमत 3,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर पहली सेल में इसे 3,4999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। DIZO Watch R Talk Go की बिक्री 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे से होगी।

    विज्ञापन

    DIZO Watch R Talk Go के साथ 1.39 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल है। डिस्प्ले की स्टाइल राउंड है और पिक ब्राइटनेस 550 निट्स है। वॉच का बेजल 5.5mm पतला है और कुल वजन 45 ग्राम है। इसमें दो बटन मिलेंगे जिनमें से एक होम के लिए दूसरा स्पोर्ट्स मोड के लिए है। वॉच को तीन कलर थंडर ब्लू, क्लासिक ब्लैक और सिल्वर ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ 150+ वॉच फेसेज मिलेंगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हेल्थ फीचर्स के तौर पर DIZO Watch R Talk Go में पीरियड ट्रैकर के साथ-साथ ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर भी है। इसमें 110 स्पोर्ट्स मोड्स हैं जिनमें साइकलिंग, योग, हाइकिंग, डांसिंग आदि शामिल हैं। वॉच 24x7 रियल टाइम हार्ट रेट ट्रैकिंग में भी सक्षम है।

    DIZO Watch R Talk Go के साथ कॉलिंग के लिए सिंगल चिप है जो बैटरी लाइफ को भी बेहतर करती है। कॉलिंग के साथ बैटरी लाइफ 1-2 दिनों तक चलेगी, जबकि बिना कॉलिंग 9 दिनों की बैटरी लाइफ का दावा है। वॉच से आप कॉल कर सकेंगे और कॉल रिजेक्ट भी कर सकेंगे। DIZO Watch R Talk Go में 300mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ जीपीएस नहीं है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IP68 की रेटिंग मिली है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें