Vivo Y20 और Y20i स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, कीमत 11,490 रुपये से शुरू

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Wed, 26 Aug 2020 03:50 PM IST
सार

Vivo Y20 और Y20i में दी गई है 5000एमएएच की बड़ी बैटरीदोनों फोन में मिलेगा स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर64 जीबी स्टोरेज का मिलेगा विकल्प

विज्ञापन
Vivo Y20 and Y20i smartphones launched in India, price starts at Rs 11490
Vivo Y20 and Vivo Y20i - फोटो : Vivo

    विस्तार

    Vivo ने अपने Y-सीरीज में दो नए स्मार्टफोन को शामिल कर लिया है। कंपनी ने अपने Vivo Y20 और Y20i स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में पावर के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। Vivo Y20 की कीमत 12,990 रुपये है और इसकी बिक्री 28 अगस्त से शुरू होगी। Vivo Y20 बाजार में ब्लैक और व्हाइट दो कलर वेरिएंट्स में मिलेगा। बात करें Vivo Y20i की तो कंपनी इसकी बिक्री 3 सितंबर से शुरू करेगी। इसकी कीमत 11,490 रुपये है। Vivo Y20i को भी ग्राहक रिटेल स्टोर्स, Vivo के ई-स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीद सकते हैं।

    Vivo Y20 और Vivo Y20i में एंड्रॉयड 10 आधारित FunTouch OS 10.5 दिया गया है। इसके अलावा दोनों फोन में 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो दोनों फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर है। Vivo Y20 में जहां 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है, वहीं Vivo Y20i को 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया है।

    विज्ञापन

    फोटोग्राफी के लिए Vivo Y20 और Vivo Y20i में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 13-मेगापिक्सल का है, वहीं अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के हैं। वहीं, सेल्फी के लिए दोनों फोन में 8-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कैमरे के साथ पोट्रेट मोड, पैनोरमा, लाइव फोटो और स्लो-मोशन वीडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें