Airtel महंगे डाटा प्लान का देने वाला है झटका, 1GB के लिए देने पड़ सकते हैं 100 रुपये

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Wed, 26 Aug 2020 02:42 PM IST
Airtel can increase its data prices within 6 months, customers may have to pay 100 rupees for 1GB mobile internet
Bharti Airtel - फोटो : amarujala

    दुनिया में सबसे सस्ता डाटा भारत में मिलता है। हालांकि, पिछले साल कई टेलिकॉम कंपनियों ने अपने डाटा पैक्स की कीमतों को बढ़ा दिया था, लेकिन फिर भी दूसरे देशों के मुकाबले यहां डाटा की कीमतें बहुत कम हैं। लेकिन आने वाले कुछ महीनों में डाटा की कीमतें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं और इसकी शुरुआत एयरटेल कर सकता है। दरअसल एयरटेल के ग्राहकों के लिए एक निराश करने वाली खबर है, क्योंकि भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने डाटा की कीमतों को लेकर जो बयान दिया है, वो मोबाइल इंटरनेट की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दे रहे हैं। उनके बयान के मुताबिक अगले छह महीनों के अंदर एयरटेल (Airtel) अपने डाटा की कीमतों को फिर से बढ़ा सकता है।

    सांकेतिक
    सांकेतिक - फोटो : amar ujala

    1GB डाटा के लिए कितना रुपये देना होगा?

    सुनील मित्तल ने एक इवेंट में कहा कि टेलिकॉम कंपनियों के लिए कम कीमत पर इंटरनेट उपलब्ध कराना लंबे समय तक के लिए व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में 16GB इंटरनेट डाटा को इस्तेमाल करने के लिए 160 रुपए प्रति महीना देना होता है। ऐसे में हर महीने ग्राहक 1GB डाटा के लिए 45 रुपए का भुगतान करते हैं। मित्तल ने कहा कि ग्राहकों को 1GB डाटा के लिए जल्द ही दोगुने से अधिक 100 रुपए प्रति माह तक का भुगतान करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राहक इतने रुपये में 1.6GB इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल करें, या फिर आने वाले समय में कीमतों के बढ़ने के लिए तैयार रहें। उन्होंने अमेरिका और यूरोप का उदाहरण देते हुए कहा कि हम नहीं चाहते कि आपको यहां की तरह 50 से 60 डॉलर खर्च करने पड़े, लेकिन एक महीने में 16GB डाटा के इस्तेमाल के लिए 2 डॉलर की कीमत टेलीकॉम इंडस्ट्रीज के लिए व्यवहारिक नहीं है।

    सांकेतिक
    सांकेतिक - फोटो : social media

    भारत में मिलता है सबसे सस्ता डाटा

    भारत में 1GB डाटा के लिए ग्राहकों को 6.75 रुपये देने पड़ते हैं।इसके बाद दूसरे स्थान पर इस्राइल आता है, जहां ग्राहकों को 1GB डाटा के लिए 8.24 रुपये देने पड़ते हैं।तीसरे नंबर पर किर्गिस्तान है, जहां 1GB डाटा की कीमत 15.74 रुपये है।चौथे नंबर पर इटली है जहां 1GB डाटा के लिए ग्राहकों को 32.22 रुपये देने पड़ते हैं। यानी तीसरे और चौथे नंबर के देशों में करीब दोगुने का अंतर है।वहीं, पांचवे नंबर पर यूक्रेन आता है, जहां 1GB डाटा की कीमत 34.47 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें