HP ने भारत में लॉन्च किए पावरफुल प्रोसेसर वाले 5 स्टाइलिश लैपटॉप्स, डिजाइनिंग से गेमिंग तक में हैं बेजोड़

HP ने अपने पांच लैपटॉप्स को भारत में लॉन्च किया है। इनमें HP Envy 15, HP Envy 13, HP Envy x360 13, HP ZBook Studio और HP ZBook Create शामिल हैं। बता दें कि Envy लाइनअप में HP Envy 15, Envy 13 और Envy x360 13 ये तीनों ही लेटेस्ट लैपटॉप्स हैं। इन मॉडल्स में पावर के लिए 10वीं-जेनरेशन इंटेल कोर (Intel Core) या AMD Ryzen 4000 सीपीयू दिए गए हैं। वहीं, बात करें दो HP ZBook की तो ये मोबाइल वर्कस्टेशन्स हैं, जिनमें ज्यादा पावर की खपत होती है। इन मॉडल्स में Intel Xeon प्रोसेसर्स और Nvidia Quadro RTX GPU दिए गए हैं।
HP Envy लाइनअप की कीमतें
The HP Envy 15 की शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये है। वहीं, HP Envy 13 और HP Envy x360 13 की कीमतें 79,999 रुपये से शुरू हो रही हैं। बात करें HP के मोबाइल वर्कस्टेशन की तो HP ZBook Studio और HP ZBook Create की कीमतें 1,77,000 रुपये से शुरू हो रही हैं और इनकी बिक्री 1 सितंबर से शुरू होगी।
HP Envy 15 (2020)
HP Envy 15 (2020) में 15.60 इंच का स्क्रीन दिया गया है। इसका डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 1920 x1080 पिक्सल्स है। इसमें ग्राहकों को टच स्क्रीन मिलता है। इसमें 16GB की रैम और 512GB की स्टोरेज दी गई है। यह लैपटॉप Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसका वजन 2.14 किलोग्राम है।
HP Envy 13 (2020)
इसमें 13 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 10वीं-जनरेशन Intel Core i7 सीपीयू और Nvidia GeForce MX350 ग्राफिक्स दिया गया है। यह लैपटॉप एक बार फुल चार्ज करने पर 19.5 घंटों तक चल सकता है। इसमें फुल HD डिस्प्ले दिया गया है, जो 88 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है।
HP Envy x360 13 (2020)
इसमें 13.30 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 88 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1920 x1080 पिक्सल्स है। इसमें ग्राहकों को टच स्क्रीन मिलता है। इसमें 256GB की स्टोरेज दी गई है। यह लैपटॉप Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Ryzen 7 Octa Core प्रोसेसर दिया गया है। यह लैपटॉप एक बार फुल चार्ज करने पर 17.5 घंटों तक चल सकता है।
HP ZBook Studio
इसमें 15.60 इंच का टच डिस्प्ले दिया गया है। यह लैपटॉप Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Nvidia GeForce ग्राफिक्स दिया गया है।HP ZBook Create
इसमें 15.60 इंच का टच डिस्प्ले दिया गया है। यह लैपटॉप Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Nvidia GeForce ग्राफिक्स दिया गया है। इसमें कोर प्रोसेसर दिया गया है।
- 18W की फास्ट चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च हुआ Oppo A53, कीमत 14,000 रुपये से कम
- सिंगापुर में बन कर तैयार हुआ पानी पर तैरने वाला दुनिया का पहला Apple Store, देखने वाले हो रहे हैरान
- भारतीय वायु सेना ने लॉन्च किया My IAF एप, नौकरी से वेतन तक की मिनटों में मिलेगी जानकारी
- खुशखबरी! Apple ने भारत में शुरू किया नए iPhone SE का प्रोडक्शन, जल्द कम हो सकती हैं कीमतें