Apple भारत में अपना पहला ऑनलाइन स्टोर खोलने के लिए तैयार, इस त्योहारी सीजन होगा उद्घाटन

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Wed, 26 Aug 2020 01:06 PM IST
Apple is ready to open its first online store this festive season in India.
Apple Store (सांकेतिक)

    एप्पल (Apple) भारत में अपना पहला ऑनलाइन स्टोर खोलने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले महीने यानी कि सितंबर 2020 में कंपनी अपने ऑनलाइन स्टोर का उद्घाटन कर देगी। दरअसल पिछले साल सरकार की तरफ से भारत में 30 फीसदी पार्ट्स बनाने पर टैक्स में छूट की घोषणा की गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि एप्पल का भारत में आनलाइन स्टोर खोलना इसी कड़ी का हिस्सा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी भारत में अपना स्टोर पहले ही खोलना चाहती थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इस पूरी प्रक्रिया में देरी हो गई।

    Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने ऑनलाइन स्टोर के ऑपरेशन को इस फेस्टिव सीजन यानी दशहरा और दिवाली तक शुरू करना चाहती है, जिससे iPhone की बिक्री में और तेजी आ सके।

    ऑनलाइन स्टोर के अलावा, एप्पल भारत में अपने आधिकारिक रिटेल (खुदरा) स्टोरों का उद्घाटन करने की योजना बना रहा है। इनमें से दो स्टोर को कंपनी एक साथ खोलने की तैयारी में है। पहला स्टोर मुंबई में अगले साल खुलने की उम्मीद है। वहीं, दूसरा स्टोर बेंगलुरु के मिन्स्क स्क्वायर के पास खुलने की उम्मीद है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय बाजार में Apple मौजूदा समय में अपने iPhones, iMacs, MacBooks, AirPods और अन्य प्रोडक्ट्स की थर्ड पार्टी के जरिए बिक्री करता है। वहीं, ऑनलाइन मीडियम की बात करें तो कंपनी अपने प्रोडक्ट्स की Flipkart (फ्लिपकार्ट) या Amazon India (अमेज़न इंडिया) पर बिक्री करती है। जबकि, ऑफलाइन के लिए, यह अधिकृत Apple रीसेलर के माध्यम से बिक्री करती है।

    Apple के अपने ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के शुरू होने के बाद iPhones की बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा एप्पल भारतीय बाजार में सैमसंग और वनप्लस जैसे प्रतिद्वंद्वियों को और भी कड़ा मुकाबला दे पाएगा। अब देखना यह है कि कंपनी अपने नए ऑनलाइन स्टोर का उद्घाटन कब करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें